दौसा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के के तहत भाजपा महिला मोर्चा जिला दौसा द्वारा सोमवार को एक बैठक का आयोजन पिलवा वाले बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला के नेतृत्व में बस्तियों में निवास करने वाले बच्चों को बिस्कुट में फल वितरित कर बच्चों की कुशल पूछी।
बैठक में 25 सितंबर को जयपुर में होने वाली परिवर्तन संकल्प महासभा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। परिवर्तन संकल्प महासभा में महिला मोर्चा के प्रत्येक मंडल से 200 कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। इसके लिए महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रत्येक शक्ति केंद्र पर बैठक लेकर चाहे गए वाहनों की सूची पांच दिवस के अंदर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा संकल्प पत्र हेतु आकांक्षा संग्रहण दिनांक 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होना है जिसमें होने वाले संवाद कार्यक्रम में उसे क्षेत्र की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी में अपने क्षेत्र की विभिन मांगे संकल्प पत्र में लिखवा सकेंगी। बैठक में शशि जोशी, कलावती गुप्ता, शशि जैमिनी, सुमित्रा चौधरी, मुन्नी देवी, मंजू साहू, लक्ष्मी दीक्षित, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, पुष्पा घोसी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
‘नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें