एक और आफ़ताब की हैवानियत, आदिम पहाड़िया जनजातीय की युवती से निकाह किया, एक माह बाद ही पचास टुकड़े कर शव लगा दिया ठिकाने, फिर ऐसे सामने आई रूह कंपा देने वाली यह घटना

साहेबगंज 

दिल्ली में आफ़ताब ने जिस हैवानियत से श्रद्धा का कत्ल किया, उससे भी ज्यादा क्रूरतम घटना  सामने आई है।  25 साल के दिलदार अंसारी नाम के एक युवक ने आदिम पहाड़िया जनजातीय की युवती को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर निकाह के एक माह बाद ही इलेक्ट्रिक कटर से बेरहमी से पचास टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़ों को सुनसान इलाकों में फेंक दिया। मामला तब सामने आया जब शव के कुछ टुकड़ों को कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे और लोगों ने देख लिया था। लोगों ने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो उसने अभी तक 18 टुकड़े बरामद कर लिए हैं। हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल को याद आए संत, पूछा- कांग्रेस से कैसे जोड़ें तो मिला ये सुझाव | दौसा में सचिन पायलट का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन

रूह कंपा देने वाली यह घटना झारखंड में साहेबगंज की है। दिल्ली में तो आफताब ने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे, लेकिन साहेबगंज में दिलदार अंसारी ने  इलेक्ट्रिक कटर से  22 साल की पत्नी रिबिका पहाड़िन के 50 से ज्यादा टुकड़े कर दिए। इनमें से उसने कुछ टुकड़े घर में छिपा दिए, जबकि बाकी टुकड़े मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर फेंक दिए। जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। अब तक पुलिस 18 टुकड़े बरामद कर चुकी है। सिर समेत दूसरे अंगों की तलाश पुलिस कर रही है।

बोरों में बंद हैवानियत के टुकड़े

आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दिलदार अंसारी से एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। दिलदार की यह दूसरी बीवी बनी। रिबिका के माता-पता इस शादी के खिलाफ थे। इसलिए रिबिका ने भाग कर पुलिस की मौजूदगी में  दिलदार अंसारी से विवाह रचाया। इसे लेकर दिलदार के घर में रोजाना झगड़े होते थे। रिबिका 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी।

बोरों में भरे मिले टुकड़े
पुलिस ने दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव के कुछ टुकड़े बटोरे। कुछ टुकड़े बोरों में भरे मिले। आंगनबाड़ी केंद्र से 300 मीटर दूर स्थित मांझ टोला के एक बंद मकान से भी शव के कुछ टुकड़े बरामद किए गए हैं। कुछ टुकड़े फर्श पर बिखरे हुए थे तो वहीं कुछ टुकड़ों को बोरे में भरकर रखा गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रिबिका का गला रेतकर हत्या की गई। फिर इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े किए। पुलिस ने शव के टुकड़े शनिवार शाम बरामद किए।

रिबिका के माता पिता

डीआईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि दिलदार की ये दूसरी शादी थी। पहली पत्नी भी साथ ही रहती थी। शादी के बाद से ही घर में कलह हो रहा था, इसी वजह से महिला की हत्या की गई है। जिस क़तर से हत्या की गई वह भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना को छुपाने के लिए दिलदार अंसारी ने रिबिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन वारदात में वो और उसका परिवार शामिल था। परिवार के लोगों को भी पकड़ा गया है।सभी से पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि दिलदार अंसारी और  रिबिका 2 साल से रिलेशन में थे और एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।

रिबिका के पिता सुर्जा पहाड़िया और मां चांदी पहाड़िन दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। एक महीने पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। शव के टुकड़े मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस दिलदार के घर पहुंचकर रिबिका के बारे में पूछा। फिर पूरा मामला सामने आया।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल को याद आए संत, पूछा- कांग्रेस से कैसे जोड़ें तो मिला ये सुझाव | दौसा में सचिन पायलट का जबरदस्त शक्ति प्रदर्शन

Bharat Jodo Yatra: जिस टेंट में राहुल गांधी के भोजन का किया गया था इंतजाम; उस पर किरोड़ी मीना ने किया कब्जा | बोले किरोड़ी- राहुल गांधी को राजस्थान के हालात बताने आया हूं

रेलवे का बड़ा कदम: लम्बी बीमारी से जूझ रहे रेलकर्मी अब अपने आश्रित को दे सकते हैं नौकरी, सरकार ने बनाए ये नियम

नशे में धुत कॉलेज प्रिंसिपल पहुंचा SDM ऑफिस, बोला; SDM मुझसे जूनियर, मैं तो कलक्टर के भी अधीन नहीं आता

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

जुड़वां बहनों की एक ही मंडप में एक ही लड़के से शादी, IT इंजीनियर हैं दोनों दुल्हन, यहां देखिए इसका वीडियो

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला