रेलवे के TTE का चाकू घोंप कर मर्डर, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

पानीपत 

दशहरे पर निकल रही झांकियों के दौरान कुछ बदमाशों ने रेलवे के एक TTE की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। जबकि उसके दो साथियों पर भी चाकू से हमला किया गया, दोनों घायल हो गए। पास में खड़ा एक अन्य युवक निखिल भी मारपीट में घायल हो गया।

बैंक की तिजोरी से चुराए 12 करोड़, ढाई महीने तक बुर्के में घूमता रहा | बैंक के निधिपाल ने अपनाए ऐसे हथकंडे जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

घटना बुधवार देर रात को हरियाणा के पानीपत के सनौली रोड पर गोयल मार्बल हाउस मार्केट में हुई। बताया गया  झांकियों की शोभायात्रा में नाकाबपोश बदमाश हथियार लहराते हुए चल रहे थे। आते-जाते कई लोगों को परेशान कर रहे थे। जिसका विरोध रेलवेकर्मी एवं उसके दो साथियों ने किया। झगड़ा बढ़ता देख लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक बदमाश गांव उग्राखेड़ी निवासी TTE मनप्रीत मलिक, उसके साथी मनीष और आर्यन पर चाकुओं और लाठियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए और हथियार लहराते हुए फरार हो गए

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

वारदात के बाद हथियार लहराते हुए डांस करते हुए बदमाश

घायलों को तुरंत बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने TTE मनप्रीत मलिक को मृत घोषित कर दिया। वारदात में घायल दोनों युवकों का सनौली रोड के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक TTE मनप्रीत मलिक के चाचा हिम्मत सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में भर्ती हुआ था मनप्रीत
गांव उग्राखेड़ी का रहने वाला मनप्रीत मलिक(35) कबड्डी का खिलाड़ी था। वह स्पोर्ट्स कोटे से करीब छह साल पहले रेलवे में भर्ती हुआ था। पानीपत रेलवे में बतौर टीटी कार्यरत था। मनप्रीत दो भाइयों में बड़ा था। जिसका छोटा भाई मनीष करीब तीन माह पहले अमेरिका गया है। पिता राजपाल का पाच साल पहले देहांत हो चुका है।

इस प्रकरण से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें नकाबपोश हुड़दंगी हथियार लहराते हुए  पंजाबी गीत मित्रां नूं शौक हथियारां दा और हरियाणवी गानों पर बीच सड़क में नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासियों के रूप में हुई। एसएचओ महिपाल सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

बैंक की तिजोरी से चुराए 12 करोड़, ढाई महीने तक बुर्के में घूमता रहा | बैंक के निधिपाल ने अपनाए ऐसे हथकंडे जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सियासी संकट के बीच गहलोत सरकार ने किया भारी प्रशासनिक फेरबदल, 201 RAS के तबादले, यहां देखिए पूरी लिस्ट

और ताकतवर हुई हमारी एयरफोर्स, मिला ऐसा स्वदेशी लड़ाकू हेलिकॉप्टर जो हर मिनट बरसाएगा 750 गोलियां | इन PHOTOS में देखिए अपना बेजोड़ फायर पावर और जानिए इसकी ऐसी खूबियां जिनसे थर्रा जाए दुश्मन

कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जारी हुए AICPI आंकड़े, जनवरी 2023 में अब इतना बढ़ जाएगा DA, जानें डिटेल