14 वर्षीय बालिकाओं के लिए शुरू हुए HPV टीकाकरण अभियान का डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन ने स्वागत किया है। DMA ने इसे सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
नई दिल्ली
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे के बीच 14 वर्षीय बालिकाओं के लिए शुरू किया गया HPV टीकाकरण अभियान एक निर्णायक पहल के रूप में सामने आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) संक्रमण से होने वाला यह कैंसर समय पर टीकाकरण से काफी हद तक रोका जा सकता है।
भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में पाए जाने वाले प्रमुख कैंसरों में शामिल है। ऐसे में सरकार की यह पहल आने वाले वर्षों में इसकी दर को उल्लेखनीय रूप से कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
डीएमए ने बताया ऐतिहासिक कदम
डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने इस अभियान का स्वागत करते हुए इसे जन-स्वास्थ्य के हित में अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय बताया है। संगठन लंबे समय से सर्वाइकल कैंसर जागरूकता को लेकर सक्रिय रहा है। पोस्टर अभियान, जागरूकता वीडियो और वेबिनार के माध्यम से डीएमए समाज को लगातार यह संदेश देता रहा है कि— “रोकथाम ही सर्वोत्तम उपचार है।”
फार्मेसी युवाओं के लिए सुनहरा दरवाज़ा खुला | 560 सरकारी फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती, 9 मार्च से आवेदन
डीएमए का कहना है कि सरकार की इस पहल से उनके प्रयासों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। संगठन के मुताबिक यह निर्णय लाखों बालिकाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर रोग से सुरक्षा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
महिला विंग की अगुवाई में जागरूकता अभियान
इस अभियान का नेतृत्व डीएमए की नेशनल वूमेन विंग सेक्रेटरी डॉ. प्रियांशु शर्मा कर रही हैं। उनके साथ डॉ. सागरिका रिठालिया, डॉ. आस्था सिंह चौहान और डॉ. मनिका शर्मा सक्रिय रूप से जागरूकता कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही हैं। टीम का लक्ष्य है कि एचपीवी टीकाकरण से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार
डीएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी ने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान देश की बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। संगठन ने भरोसा दिलाया कि वह इस जन-जागरूकता अभियान में पूर्ण सहयोग देता रहेगा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
फार्मेसी युवाओं के लिए सुनहरा दरवाज़ा खुला | 560 सरकारी फार्मासिस्ट पदों पर भर्ती, 9 मार्च से आवेदन
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
