पलवल
दिल्ली से सटे हरियाणा के पलवल जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव घर के अंदर मिले। परिवार का मुखिया फंदे पर झूलता मिला, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पलवल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना मंगलवार की देर रात की गांव औरंगाबाद की है। इसकी सूचना पुलिस को बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दी गई। पलवल पुलिस के मुताबिक, परिवार का मुखिया नरेश और उसकी पत्नी आरती के अलावा तीन बच्चे भी मृतक पाए गए हैं। नरेश के पिता का कहना है कि बुधवार की सुबह उनके परिवार के पांच सदस्य घर के अंदर मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान 33 साल के नरेश, उसकी पत्नी 30 साल की आरती, 7 साल के बेटे संजय, 9 साल की बेटी भावना और 11 साल की रविता के रूप में हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शुरुआती जांच में पता चला है कि मकान मालिक ने अपनी पत्नी, अपने 11 साल के बेटे, अपनी 7 साल की बेटी और अपनी 9 साल की भतीजी को जहर दिया था। उन्हें जहर देने के बाद, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी शव एक कमरे में मिले थे. इसका कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
सरपंच ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सरपंच के अनुसार, बुधवार सुबह काफी देर तक नरेश के घर में हलचल नजर नहीं आई। पड़ोसियों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। नरेश फंदे पर लटका था। आरती और बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे।
बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच मंगलवार की रात किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद जहर खाने से पहले अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ दिया। पुलिस पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
- Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे
- 40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप
- भरतपुर की सड़कों पर गूंजेगा पर्यावरण का संदेश | 8 झांकियों के साथ निकलेगी विशाल जनजागरूकता रैली
- राज्यसभा की बिसात पर भाजपा का मास्टरस्ट्रोक | इंतजार खत्म, पूनिया को मिला इनाम; अलका गुर्जर पर भी लगी मुहर
- योग के बीच खुला शांति का द्वार | उदयपुर में तीन दिन चला योग-ध्यान शिविर, सैकड़ों ने महसूस की भीतर की ऊर्जा
- आंखों के डॉक्टरों के लिए सुनहरा मौका: 18 महीने की फेलोशिप, स्टाइपेंड भी मिलेगा | देशभर में शुरू हुए आवेदन
- 7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
