चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। वृक्षारोपण, स्वच्छता शपथ और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया गया।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

उच्चैन (भरतपुर)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय, उच्चैन में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। 5 जून से 12 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम के साथ हुई।

Health Capsule: घुटनों का दर्द, पेट का तनाव और महिलाओं की परेशानी… | आयुष मंत्रालय ने बताया एक ऐसा योगासन, जिसके फायदे जानकर चौंक जाएंगे

कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। पूरे परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगरपालिका उच्चैन के अधिशासी  अधिकारी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (SBM) के इंजीनियर पिंटू कुमार ने छात्राओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अब कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए चार अलग-अलग प्रकार के डिब्बों का उपयोग आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि हरा डिब्बा गीले कचरे, नीला डिब्बा सूखे कचरे, पीला डिब्बा सैनेटरी कचरे और लाल डिब्बा खतरनाक कचरे के लिए निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न घटकों और उनके महत्व को भी विस्तार से समझाया गया।

RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीता शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान के माध्यम से छात्राओं में पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. सीमा सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. पूनम दीक्षित, डॉ. उपमा सिंह परिहार, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. नरेश सागर, रूपसिंह सहित महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप

7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें