विश्व पर्यावरण दिवस पर भरतपुर में हरित बृज सोसायटी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी। रैली में प्रदूषण पर आधारित 8 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भरतपुर
बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच विश्व पर्यावरण दिवस पर भरतपुर में हरियाली और जागरूकता का एक बड़ा संदेश देने की तैयारी की गई है। हरित बृज सोसायटी और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली जाएगी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
रैली को आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए इस बार प्रदूषण के विभिन्न कारणों और उनके दुष्प्रभावों को दर्शाती आठ विशेष झांकियां भी शामिल की जाएंगी। इन झांकियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
कुम्हेर गेट से शुरू होकर नेहरू पार्क तक पहुंचेगी रैली
हरित बृज सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि रैली शाम 5 बजे कुम्हेर गेट से प्रारंभ होगी। इसके बाद मुख्य बाजार, कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर और चौबुर्जा होते हुए नेहरू पार्क किला पहुंचकर संपन्न होगी।
रैली के दौरान सोसायटी के सदस्य निर्धारित ड्रेस कोड में शामिल होंगे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे।
प्रदूषण के खिलाफ जन-जागरण की मुहिम
रैली समन्वयक ओम प्रकाश चौधरी और सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि इस वर्ष की रैली को पहले से अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न थीम आधारित झांकियां तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि प्रदूषण के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
जिला प्रशासन भी रहेगा साथ
महासचिव सतेन्द्र यादव ने बताया कि रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल भरतपुर उमेश कुमार द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
वहीं समापन समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह तथा एडीएम (सिटी) राहुल सैनी की उपस्थिति प्रस्तावित है।
रैली के लिए टीम गठित
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए शकुन वर्मा को संयोजक बनाया गया है, जबकि दीपक शर्मा और प्रमोद सैनी को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
