पानीपत
त्रिपुरा में हुए उग्रवादियों के हमले में पानीपत के अहर गांव के रहने वाले बीएसएफ में एसआइ भुरू सिंह शहीद हो गए। उनका बेटा सुमित और पुत्रवधू भी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर गश्त के दौरान उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए। हमले में एक अन्य जवान को भी शहादत प्राप्त हुई है। गुरुवार 5 अगस्त को शहीद का पार्थिव शरीर पानीपत लाया जाएगा। जवान की शहादत की खबर से गांव में गमगीन माहौल है।
पानीपत के इसराना ब्लॉक के गांव अहर निवासी 56 वर्षीय भूरू सिंह BSF में SI के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर त्रिपुरा में थी। वह मंगलवार सुबह साथी के साथ गश्त पर निकले। तभी पहले से घात लगाकर बैठे उग्रवादी संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा के उग्रवादियों ने उनपर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में भूरू सिंह समेत दो जवान शहीद हो गए। गुरुवार को शहीद के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां, राजकीय सम्मान के साथ शहीद के शव का अंतिम संस्कार होगा।
बेटा और बहू भी कर रहे देश सेवा
भूरू सिंह का छोटा बेटा सुमित और उनकी पत्नी प्रियंकल भी BSF में तैनात हैं। सुमित कश्मीर और प्रियंकल पंजाब में अपनी ड्यूटी कर रही हैं। बड़ा बेटा रविंद्र एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। शहीद की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।
शहीद के बड़े बेटे रविंद्र ने बताया कि पांच दिन पहले पिता से बात हुई थी। तब वह प्रमोशन के लिए प्रशिक्षण पर जाने की बात कह रहे थे। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद छुट्टी लेकर घर आना था। अब उनका पार्थिव शरीर ही घर पहुंचेगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
- OPS पर बड़ा ऑडिट वार | CAG ने 10 साल का हिसाब मांगा…
- भरतपुर की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी | हिन्दू महिला सभा जयपुर ग्रामीण की कमान अब कीर्ति शर्मा के हाथ
- कम वैज्ञानिक, लेकिन कमाल का काम | MPUAT की रिसर्च काउंसिल मीटिंग में नई खेती तकनीक और कमाई मॉडल पर बड़ा फोकस
- 4 नकाबपोश, 10 मिनट का खेल और 2 करोड़ का सोना साफ | दिनदहाड़े बैंक में धावा, मारपीट कर लॉकर खाली कर फरार, 5 लाख कैश भी लूट ले गए
- AAP में बगावत का ब्लास्ट | राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले—‘गलत पार्टी में सही आदमी’, 2/3 सांसदों संग BJP में विलय का ऐलान
