नई दिल्ली
वायरल हुआ क्लब हाउस चैट, यहां सुनें पूरी बात कि क्या कह रहे हैं हमारे नेता
कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह क्लब हाउस चैट में धारा-370 को लेकर दिए एक बयान को लेकर करके बुरी तरह फंस गए हैं। दिग्विजय सिंह इस चैट में पाकिस्तानी पत्रकार के पूछे एक सवाल के जवाब में कह रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में लौटी तो हम जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को फिर से बहाल कर देंगे। दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस यह चैट वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार भी शामिल थे और पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल से जवाब में ही दिग्विजय सिंह ने ऐसा कहा है।
इस वीडियो में दिग्विजय सिंह बोल रहे हैं कि जब धारा-370 हटाई गई, तब लोकतंत्रिक मूल्यों का पालन नहीं किया गया। इस दौरान न ही इंसानियत का तकाजा रखा गया और इसमें कश्मीरियत भी नहीं थी। सभी को कालकोठरी में बंद कर दिया गया। अगर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, तो हम इस फैसले पर फिर से विचार करेंगे और धारा-370 लागू करेंगे। इस क्लब हाउस चैट में दिग्विजय सिंह देश-विदेश के कुछ पत्रकारों से वर्चुअली बात कर रहे थे। इस दौरान शाहजेब जिल्लानी धारा-370 से जुड़ा एक सवाल कांग्रेस महासचिव से पूछा। दावा किया जा रहा है कि जिल्लानी एक पाकिस्तानी पत्रकार हैं। जिल्लानी ने पूछा था कि जब मौजूदा सरकार जाती है और भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद दूसरा प्रधानमंत्री मिल जाता है, तो कश्मीर पर आगे का रास्ता क्या होगा? मुझे पता है कि अभी भारत में जो हो रहा है, उसके कारण यह हाशिये पर है। हालांकि, यह एक ऐसा मुद्दा है जो दोनों देशों के बीच इतने लंबे समय से मौजूद है। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मुस्लिम बहुल राज्य में एक हिंदू राजा था। दोनों ने साथ काम किया। दरअसल, कश्मीर में सरकारी सेवाओं में कश्मीरी पंडितों को आरक्षण दिया गया था। इसलिए अनुच्छेद-370 को रद्द करना और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करना अत्यंत दुखद निर्णय है। हमें निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा।
जिल्लानी के सवालों के जवाब में दिग्विजय ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि जो चीज समाज के लिए खतरनाक है, वह है धार्मिक कट्टरवाद। चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, सिख किसी से भी जुड़ी हो। धार्मिक कट्टरवाद नफरत की ओर ले जाता है, और नफरत से हिंसा होती है।’ उन्होंने कहा, ‘हर समाज और धार्मिक समूह को यह समझना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परंपरा और विश्वास का पालन करने का अधिकार है। किसी को भी अपनी आस्था, भावनाएं या धर्म किसी पर थोपने का अधिकार नहीं है।’
@digvijaya_28 telling Pakistani that Congress would reconsider decision of revoking Article 370 once they are in power. Final #ClubHouse pic.twitter.com/aGosQctXbp
— ClubHouse Leaks (created today) (@LeaksClubhouse) June 11, 2021
कौन है जिल्लानी?
ट्विटर प्रोफाइल के मुताबिक, शाहजेब जिल्लानी पूर्व BBC संवाददाता हैं और जर्मनी में रहते हैं। वे पाकिस्तान, बेरूत, वॉशिंगटन और लंदन में काम कर चुके हैं। इससे पहले वह DW न्यूज से भी जुड़े रह चुके हैं। हालांकि, दिग्विजय सिंह को अपना परिचय देते हुए उन्होंने कहा था कि वह इस वक्त DW न्यूज के लिए काम कर रहे हैं और पाकिस्तान के सिंध में उनका जन्म हुआ था।
‘राहुल गांधी टूलकिट के सरगना हैं’
इधर,संबित पात्रा ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर से टूलकिट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का यह ऑडियो टूलकिट का ही हिस्सा है। टूलकिट के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। संबित पात्रा ने कि राहुल गांधी ही इस टूलकिट गैंग के सरगना हैं। इस टूलकिट के तार दूर-दूर तक फैले हुए हैं। टूलकिट में पाकिस्तान के साथ-साथ चीन भी शामिल है। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा- ‘दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। उन्होंने हिन्दू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।’ संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला किया। संबित पात्रा ने कहा- कांग्रेस का पाकिस्तान के साथ रिश्ता है। दोनों के बयान एक जैसे होते हैं, दोनों के विचार एक जैसे हैं। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान की हां में हां मिला रही है।वहीं, केंद्रीय मंत्रि गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।’
ये भी पढ़ें
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
- बिहार में रिश्वत लेते पकड़ा गया यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार… और खुल गया ‘ऊपर’ तक का खेल | 2.5 लाख की डील में VC का नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- रेलवे में बड़ा बदलाव… अब बीमारी भी नहीं रोकेगी प्रमोशन | डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की पुरानी सेवा भी जुड़ेगी, ग्रुप ‘बी’ तक का रास्ता साफ
- बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
करीब दो साल पहले हटाई थी धारा 370
केंद्र सरकार ने 5 अगस्त, 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल-370 को खत्म कर दिया था। सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। जम्मू-कश्मीर में 20 और लद्दाख में दो जिले लेह और करगिल शामिल किए गए।
