सहरसा
Saharsa News: बिहार (Bihar) के सहरसा में सोमवार सुबह 48 वर्षीय एक वकील की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वे अपने घर से कोर्ट के लिए जा रहे थे। वह सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सहरसा जाते तभी रास्ते में ही अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
घटना सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौंरा चौक के समीप की है। मृतक वकील की पहचान दुलारचन्द्र शर्मा के रूप में की गई है, जो सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम टोला बरियारपुर वार्ड नम्बर – 13 के रहने वाले थे। दुलारचन्द्र शर्मा आज सुबह वह अपने घर से सहरसा व्यवहार न्यायालय के लिए निकले थे। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर सहरसा जाते तभी रास्ते में ही अपराधियों ने इनके कमर और सिर में गोली मार दी, जिसके बाद इन्हें सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में इनकी मौत हो गई।
इस फायरिंग में वकील दुलारचंद शर्मा गिर गए, गोलियों की आवाज सुन जब तक लोग पहुंचे, तब तक अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है और वो अपने सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार अब तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है। अपराधियों की पहचान की जा रही है। एडवोकेट दुलारचंद शर्मा के साथ एक अन्य युवक भी था। जिससे पूछताछ चल रही है। परिजनों ने भी हत्या के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।
अधिवक्ता के बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद से जूझ रहा था। पांच-छह साल पहले उनकी बहन की भी हत्या कर दी गई थी, जिसे जलाकर मारा गया था। इस घटना के पीछे भी उसी जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है। आरोपी राजकुमार यादव और उनके साथियों पर जमीन घेरने का आरोप भी है, जिसके चलते दुलारचंद शर्मा काफी समय से परेशान थे।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Good News: राजस्थान के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाया इतना महंगाई भत्ता
प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी
सरकारी बैंकों में होंगे अब कई चीफ जनरल मैनेजर | इसलिए आई पद बढ़ाने की नौबत
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
