सिरोही
राजस्थान (Rajasthan) के सिरोही (Sirohi) जिले से एक भीषण एक्सीडेंट (Accident) की खबर है। गुरुवार सुबह टायर फटने से एक कार बेकाबू हो गई और नाले में जा गिरी। इससे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला।
कार गुजरात (Gujrat) से जोधपुर (Jodhpur)की तरफ जा रही थी। सारनेश्वर जी की पुलिया के पास जैसे ही टायर फटा चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार तेजी से नाले में जा गिरी। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मरने वाले सभी लोग फलोदी के खारा गांव के निवासी हैं। उनकी पहचान प्रताप भाई, रामूराम, उषा बेन, पुष्पा देवी और 11 महीने का बच्चा आशु के रूप में हुई है। इसके अलावा पचास वर्षीय महिला शारदा देवी गंभीर घायल है। उनका इलाज जारी है।
घायल महिला शारदा पत्नी रमेश भाई नाई निवासी खारा फलोदी ने बताया कि अचानक से कार में कुछ खराबी हुई थी। कार चला रहे युवक ने ब्रेक मारने का प्रयास किया। पर कार काबू में नहीं आई और थोड़ा आगे जाकर कार का आगे का टायर फट गया, जिससे कार डिवाडर से होते हुए एक नाले में गिर गई थी। सीआई कैलाशदान ने बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाया इतना महंगाई भत्ता
प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों को बड़ी राहत | अब सिर्फ इस वजह से नहीं रुकेगी पदोन्नति, संशोधन आदेश जारी
सरकारी बैंकों में होंगे अब कई चीफ जनरल मैनेजर | इसलिए आई पद बढ़ाने की नौबत
बिना KYC खोल दिया खाता, फिर वही अकाउंट साइबर ठगों को बेचा | PNB के डिप्टी मैनेजर सहित दो गिरफ्तार
कर्मचारियों की निजी जानकारी RTI Act के तहत नहीं दी जा सकती: हाई कोर्ट
इस जज ने कर दिया ऐसा कांड, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी
NPS New Guidelines: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी की NPS Pension के लिए नई गाइडलाइन
वर्ष-2025 के लिए सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाश घोषित | यहां देखें पूरी लिस्ट
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
