BOI में डकैती, कर्मचारियों को बंधक बनाकर एक करोड़ की लूट, हमले में मैनेजर और कैशियर घायल 

अररिया 

बिहार से एक बड़ी बैंक डकैती की खबर आ रही है। छह नकाबपोश डकैतों ने शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे बैंक खुलते ही बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ की  वारदात को अंजाम दिया। बिहार में यह ढाई महीने के अंदर हुई बैंक लूट की यह छठी घटना है।

लूट की यह वारदात बिहार के अररिया में SP आवास से महज 250 मीटर दूर ADB चौक के पास बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में हुई। डकैतों  ने पहले कर्मचारियों को बंधक बना लिया और फिर शटर गिराकर 37.50 लाख कैश और करीब 63 लाख का गोल्ड लूट ले गए। यही नहीं गार्ड की रायफल छीन कर तोड़ दिया और उसके छह जिंदा कारतूस छीन लिए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।

बैंककर्मियों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 9:30 बजे  जब बैंक में सफाई  चल रही थी  5 बदमाश  बैंक में घुसकर गए। 10 मिनट बाद जब मैनेजर अखिलेश कुमार बैंक पहुंचे तो अपराधियों ने इन्हें बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद बैंक का शटर गिराकर अंदर ताला लगा दिया। अपराधी अपने साथ ताला लेकर आए थे। पुलिस का कहना है कि हथियारबंद लुटेरों के एक गिरोह ने बैंक कैशियर सितेश रंजन और शाखा प्रबंधक को घायल करने के बाद अपराध को अंजाम दिया। दोनों इस वारदात का विरोध कर रहे थे।

डकैतों ने बैंक के गार्ड की राइफल को तोड़कर पटक दिया और उसके कारतूस भी छीन ले गए

हथियारबंद अपराधियों को देख बैंक में अफरातफरी मच गई। बैंक के गार्ड ने विरोध किया तो उसका रायफल तोड़ दिया और बंधक बना लिया। इसके बाद बैंककर्मियों को बंधक बना लिया।इस दौरान बैंक के अंदर 5 ग्राहक थे, उन्हें भी हथियार के बल पर बंधक बना दिया। इसके बाद कैशियर सीतेश रंजन से लॉकर की चाभी ली और  काउंटर पर रखे 37 लाख कैश और 20 लॉकर में रखे करीब 63 लाख के गोल्ड लूट लिए। भागते वक्त CCTV का DVR भी अपने साथ ले गए।

अररिया SP ने बताया कि लुटेरों को बैंक लूटने में मुश्किल से 10 से 12 मिनट का समय लगा और फिर वे फरार हो गए। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए बैंक के बाहर और अन्य इलाकों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही सभी अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

लूट की पुरानी घटनाएं

  • 13 अप्रेल को उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक (एनबीजीबी) की सीवान शाखा से करीब 26 लाख रुपये लेकर हथियारबंद लुटेरे फरार हो गए।
  • 7 अप्रेल को, हथियारबंद लुटेरों ने दरभंगा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एक शाखा पर हमला किया और बंदूक की नोक पर लगभग 50 लाख रुपये लूट लिए।
  • 10 मार्च को बंधन बैंक की खगड़िया शाखा से हथियारबंद लुटेरे करीब 42 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
  • 9 मार्च को अज्ञात लुटेरों ने नालंदा में साउथ बिहार ग्रामीण बैंक की बड़गांव शाखा को निशाना बनाया और 8 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान उन्होंने लूट का विरोध करने वाले कर्मचारियों की पिटाई की।
  • 7 मार्च को भोजपुर जिले में एसबीजीबी की बीबीगंज शाखा से बदमाशों ने 13 लाख रुपये लूटे।

चालीस हजार की घूस लेते पकड़े गए DISCOM के AEN और लाइनमैन

सुप्रीम कोर्ट ने बीमा कंपनियों को लगाई फटकार, दी नसीहत, जानिए वजह

पुलिस मुख्यालय से जारी हुई DSP की तबादला सूची, जानिए किसको कहां लगाया

नोखा की बेटियां जिन्होंने महका दी अपना घर आश्रम की रसोई

घूसखोर CA की पत्नी ने ACB को सौंपे पति के कारनामों के चिट्ठे, बोली; दूसरी शादी की, बेटी होने पर छोड़ दिया, जानिए और क्या खोले राज

रीट भर्ती परीक्षा में धांधली: तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली से होगी पूछताछ, हाईकोर्ट ने माना जारोली की भूमिका संदिग्ध

रेल राज्य मंत्री सचिवालय से दो दर्जन अफसरों की छुट्टी, ऑफिस में बैठकर करते थे धांधली