मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर से भीषण हादसे की खबर आ रही है। रविवार सुबह ही सुबह मुजफ्फरपुर में बेला फेज- 2 स्थित नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर तेज धमाके के साथ फट गया। इसमें काम कर रहे कई मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। अभी तक दस मजदूरों की मौत की सूचना मिली है। मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। आसपास की फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एसपी-डीएम सहित कई आला अधिकारी मौजूद हैं।
हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। किसी का सिर्फ हाथ मिल रहा है तो किसी का सिर्फ पैर। धमाके के कारण बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर काम कर रहे 2 लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों की भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

5 KM दूर तक हुई धमाके की आवाज
बायलर फटने से हुए तेज धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बताया, ‘धमाके की वजह से आसपास की धरती भी हिल गई। हम लोगों को पहले भूकंप आने का अहसास हुआ। कुछ लोग तो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि, बाद में पता चला कि बायलर फटने की वजह से धरती हिली है।’
नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
राहत और बचाव का कार्य जारी है। इसी बीच ट्रैक्टरों से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि बॉयलर फटने से जोरदार आवाज हुई। इससे खिड़की और दरवाजे तक हिल गए। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन अपनों को खोज रहे हैं। वहीं प्रशासन के अधिकारी लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं। फिलहाल मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- दीपावली पर स्वच्छता के सच्चे नायकों का सम्मान | वार्ड 43 में पार्षद दीपक मुदगल ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
- 30 सालों से जारी भक्ति की परंपरा | दौसा में 25 फीट ऊंचे गोवर्धन महाराज की भव्य झांकी ने मोहा मन
- बैंकिंग में क्रांति आने वाली है | आरबीआई ने जारी किए 238 नए नियम, लॉकर से लेकर लोन और साइबर ठगी तक सब बदल जाएगा
- प्यार में शक, और शक ने ले ली ज़िंदगी | जयपुर में पति ने पत्नी को मार डाला, फिर खुद फंदे पर झूल गया
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS अफसरों के तबादले | जयपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नर, सचिन मित्तल संभालेंगे कमान | देखें पूरी लिस्ट
- दर्शन से लौटते वक्त काल ने घेर लिया | जयपुर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की गई जान
- पॉश इलाके में महिला जज से लूट | चैन स्नेचिंग से मचा हड़कंप, चेहरे पर आई चोटें
- जयपुर के वार्ड 70 में स्वच्छता योद्धाओं को मिला दीपावली पर सम्मान | पार्षद निवास पर हुआ भव्य समारोह
- सड़क पर अब नहीं चलेगी ‘मूक सवारी’ | इलेक्ट्रिक वाहनों में लगेगा साउंड सिस्टम, जानें कब से लागू होगा नया नियम
- जयपुर में एक बाइक पर पांच सवार, घुमाव पर नहीं घूम पाया हैंडल | फिसल गईं जिंदगियां — पति-पत्नी और भतीजी की मौत