ACB को देखा तो कार दौड़ाई, फिर पुलिसवालों ने टीम की गाड़ियों को ही मारी टक्कर | 2.80 लाख की रिश्वत लेते UP के SI समेत 4 गिरफ्तार

सीकर ACB ने अयोध्या साइबर क्राइम थाने के SI समेत चार UP पुलिसकर्मियों को 2.80 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपियों ने भागने की कोशिश की और ACB गाड़ियों को टक्कर मारने का प्रयास किया।

सीकर। साइबर केस से नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगना उत्तर प्रदेश के चार पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। सीकर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अयोध्या साइबर क्राइम थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों को 2 लाख 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने एसीबी टीम को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मी कार लेकर फरार होने लगे तो एसीबी की टीम ने पीछा शुरू कर दिया। रशीदपुरा से करीब दो-तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद चारों को दबोच लिया गया। इस दौरान आरोपियों ने एसीबी टीम की गाड़ियों को टक्कर मारकर रोकने की कोशिश भी की।

गिरफ्तार आरोपियों में अयोध्या साइबर क्राइम थाने के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कांस्टेबल पवन त्रिपाठी, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल गौरव चारग शामिल हैं। चारों उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं।

48 घंटे में पूनिया को मिले दो बड़े पद, इस प्रदेश का इंचार्ज बनाकर BJP ने कौन सा दांव चला? | हरियाणा के बाद अब किसान राजनीति की जमीन पर आजमाया जाएगा राजस्थान के इस बड़े चेहरे का संगठनात्मक हुनर

भाई का नाम हटाने के लिए मांगी थी 4 लाख की रिश्वत

मामले की शुरुआत एक शिकायत से हुई। सीकर के एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दी कि अयोध्या साइबर थाने की ओर से उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के बाद उससे 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, एक साइबर अपराध के मामले में उसके भाई का नाम दर्ज था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उस नाम को मामले से हटाने और कार्रवाई से राहत देने के बदले रकम मांगी।

शिकायत मिलने के बाद सीकर एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और फिर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

CMO को बम से उड़ाने की धमकी से जयपुर में हड़कंप, 4.30 घंटे छानबीन के बाद खुला बड़ा राज | कॉल ट्रेस कर सवाई माधोपुर के युवक को पकड़ा

पैसे लेने पहुंचे तो ACB ने घेर लिया

एसीबी की योजना के मुताबिक आरोपी रिश्वत की रकम लेने पहुंचे। जैसे ही 2.80 लाख रुपए की रकम ली गई, एसीबी टीम ने कार्रवाई कर दी।

अचानक सामने एसीबी की टीम देखकर चारों पुलिसकर्मी घबरा गए और कार लेकर भागने लगे। टीम ने पीछा किया और रशीदपुरा से कुछ दूरी पर उन्हें पकड़ लिया।

एएसपी विजय कुमार के मुताबिक, पीछा करने के दौरान आरोपियों ने एसीबी की गाड़ियों को टक्कर मारने की कोशिश भी की। इसके बावजूद टीम ने चारों को पकड़ लिया।

सीकर ACB के ASP विजय कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई सीकर एसीबी के एएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में की गई। एएसपी ने बताया कि उनके कार्यालय में परिवादी ने शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार अयोध्या साइबर थाने से नोटिस मिलने के बाद उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था और इसके बाद 4 लाख रुपए की मांग की गई।

शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

अब एसीबी यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत की यह मांग सिर्फ इसी मामले तक सीमित थी या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका थी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

100 करोड़ की MD फैक्ट्री ने खोले बड़े राज, अब बैंक का सीनियर मैनेजर गिरफ्तार | जिस मकान में चल रहा था नशे का खेल, उसी के मालिक पर पुलिस का शिकंजा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

NTA में बड़ा ऑपरेशन, 50 से ज्यादा कर्मचारी बाहर | परीक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए 10 अहम पदों पर प्रोफेशनल भर्ती, साइबर सिक्योरिटी से पेपर सेटिंग तक बदलेगा सिस्टम

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, टीम में राजस्थान का दबदबा, राजे-पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी | वसुंधरा फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सतीश पूनिया बने महामंत्री; बंसल समेत 4 राजस्थानियों को अहम पद | देखें पूरी लिस्ट

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *