शामली
यूपी के शामली जिले में कैराना की पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे भयंकर विस्फोट हो गया। इससे से चार लोगों के चीथड़े उड़ गए। इस धमाके में एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा रजवाहे के पास स्थित फैक्ट्री में हुआ। धमाका इतनी तेज था कि वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि जहां पर विस्फोट हुआ है, वह अचार की फैक्ट्री थी। ऐसी आशंका है कि इसी की आड़ में इसमें अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। अचार बनाने के नाम पर डेढ़ महीने की लीज पर जमीन लेकर पानीपत का रहने वाला राशिद पटाखे बनवा रहा था। घटना के बाद से वह फरार है। इस फैक्ट्री में कई लोग काम करते थे, लेकिन शुक्रवार होने की वजह से कई लोग काम पर नहीं आए थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए हैं।
जानकारी के अनुसार एक दम से धमाका के साथ पूरी फैक्ट्री भरभरा कर गिर गई। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। अभी तक 4 मौतों की पुष्टि की गई है। कैराना के मोहल्ला आलकला निवासी इकबाल की आचार की फैक्टरी कई सालों से बंद पड़ी थी। बताया गया कि उसने करीब डेढ़ महीने पहले ही राशिद नाम के व्यक्ति को फैक्टरी किराए पर दी थी। फैक्टरी में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था।
शामली SP सुकीर्ति माधव ने बताया कि घटना में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। उनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। दीपावली त्योहार के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक सामान लाकर फैक्ट्री में पटाखे बनाए जा रहे थे।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 1 करोड़ के लिए दोस्त बना कातिल | 48 घंटे तक चारे में छुपाई लाश, डिक्की में भरकर ठिकाने लगाने निकला तो खुल गया राज
- जेसीबी चलाने की कीमत तय कर बैठे वनकर्मी | हर महीने 50 हजार की डिमांड, 10 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
- पट्टों से बाहर रह गई शिव विहार कॉलोनी, अब आर-पार की तैयारी | बीडीए आयुक्त से मिलेंगे निवासी, 18 जून के शिविर में दिखाएंगे ताकत
- ‘आग लग गई… आग लग गई!’ की एक चीख और बिछ गईं लाशें | ट्रेन से कूदे यात्री, दूसरी पटरी पर मौत बनकर आई एक्सप्रेस
- Dausa News: सिर पर कलश, होंठों पर मंगलकामना और कदमों में आस्था | सैकड़ों महिलाओं ने निकाली आरोग्य कलश यात्रा, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
- पहले खाई में फेंका, फिर याद आया रस्सी बंधी ही नहीं थी! | बंजी जंपिंग में 21 साल की युवती की मौत, देखें VIDEO
- केक में छिपा खतरा, मिठाई के डिब्बे पर भी सख्ती | अब स्टेपल पिन और तार से पैकिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
- 2 लाख की डिमांड, 40 हजार की डील और फिर गिरफ्तारी | होटल में एसीबी ने दबोची पुलिस टीम, रेड के बाद महिला SI की तबीयत बिगड़ी
- उदयपुर में ‘मिनी मिलिट्री अकादमी’ का नजारा | 600 NCC कैडेट सीख रहे ड्रोन उड़ाना, फायरिंग और नेतृत्व के गुर
