नई दिल्ली
SBI के 2.5 लाख कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबर आ रही है। SBI अपने कर्मचारियों को 5 दिन का परफॉर्मेंस लिंक्ड इनसेंटिव (Performance-linked Incentive) या बोनस देने वाला है। ये बोनस पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को दिया जा सकता है। हालांकि SBI कर्मचारियों को इस बार 15 दिन की बोनस सैलरी मिलने की उम्मीद है। पर sbi प्रबंधन की ओर से फ़िलहाल पांच दिन के बोनस की घोषणा की गई है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन प्रॉफिट (PAT) 80 परसेंट से ज्यादा बढ़कर 6,450.7 करोड़ रुपए हो गया है। SBI प्रबंधन इस मुनाफे का एक हिस्सा अपने कर्मचारियों को भी दे सकता है। कर्मचारियों को इनसेंटिव देने का एक नियम है जिसके तहत बैंक के स्टाफ को बोनस मिलेगा। SBI कुछ दिनों में ही इस बोनस की घोषणा कर सकती है।
ये है बैंकों में इनसेंटिव का नियम
आपको यह भी बता दें कि नवंबर 2020 में इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने एक वेज एग्रीमेंट (wage agreement) साइन किया था। जिसके मुताबिक सरकारी बैंक के कर्मचारियों को इनसेंटिव दिया जाएगा अगर बैंक का सालाना मुनाफा बढ़ता है, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में ग्रोथ आती है। यही वजह है कि SBI के कर्मचारियों को बोनस दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
कितना मिलेगा बोनस
नियम के मुताबिक अगर किसी सरकारी बैंक के ऑपरेंटिंग प्रॉफिट में 5-10 परसेंट की बढ़ोतरी होती है तो बैंक के कर्मचारियों को 5 दिन की सैलरी (Basic + DA के साथ) बोनस में मिलती है। अगर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 10-15 परसेंट बढ़ता है तो कर्मचारियों को 10 दिन की सैलरी बोनस के रूप में मिलती है, ऑपरेटिंग प्रोफिट 15 परसेंट से ऊपर है तो 15 दिन की सैलरी बोनस के रूप में मिलती है। SBI कर्मचारियों को इस बार 15 दिन की सैलरी मिलने की उम्मीद है। केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र मुनाफे के बाद अपने स्टाफ को परफॉरमेंस लिंक्ड इनसेंटिव दे चुके हैं। केनरा बैंक ने कर्मचारियों को 15 दिन की सैलरी दी है, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपने स्टाफ को बोनस दिया है। बीते वित्तीय वर्ष में केनरा बैंक को 1,010.87 करोड़ रुपए का और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 2020-21 में 165 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है।
