जयपुर
राजस्थान सरकार ने राजस्थान उच्च न्यायालय के परामर्श के बाद 26 मई बुधवार को प्रदेश में सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों का गठन करने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश राज्य के विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विनोद भरवानी के हस्ताक्षरों से जारी किए गए। इन आदेशों के बाद राजस्थान में कुल 18 और सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय अस्तित्व में आ गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इससे न्यायालयों में काम के दबाव को कम करने में काफी मदद मिलेगी।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश तय करेंगे क्षेत्राधिकार
ये 18 सिविल न्यायाधीश और अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय राजस्थान में भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुन्झुनू, जोधपुर, पाली, सीकर और टोंक जिलों में खोले गए हैं। आदेशों के अनुसार उपरोक्त न्यायालयों का स्थानीय क्षेत्राधिकार सिविल न्यायालय अध्यादेश एवं दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
- ACB को देखा तो कार दौड़ाई, फिर पुलिसवालों ने टीम की गाड़ियों को ही मारी टक्कर | 2.80 लाख की रिश्वत लेते UP के SI समेत 4 गिरफ्तार
- खाली जमीन से कमाई, कचरे से कमाई… अब विश्वविद्यालय अपनी संपत्तियों से जुटाएगा नया राजस्व | खेती से लेकर खाली भवन और शोध परियोजनाओं तक पर फोकस
- मां-बाप दुनिया छोड़ गए, बहन ने भी भाई के लौटने की आस छोड़ दी… 20 साल बाद अचानक सामने आ गया बबलू | सोशल मीडिया ने मिलाया भाई, अपना घर आश्रम में भावुक मिलन
- CMO को बम से उड़ाने की धमकी से जयपुर में हड़कंप, 4.30 घंटे छानबीन के बाद खुला बड़ा राज | कॉल ट्रेस कर सवाई माधोपुर के युवक को पकड़ा
- 100 करोड़ की MD फैक्ट्री ने खोले बड़े राज, अब बैंक का सीनियर मैनेजर गिरफ्तार | जिस मकान में चल रहा था नशे का खेल, उसी के मालिक पर पुलिस का शिकंजा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश
- 48 घंटे में पूनिया को मिले दो बड़े पद, इस प्रदेश का इंचार्ज बनाकर BJP ने कौन सा दांव चला? | हरियाणा के बाद अब किसान राजनीति की जमीन पर आजमाया जाएगा राजस्थान के इस बड़े चेहरे का संगठनात्मक हुनर
