नई हवा ब्यूरो | नई दिल्ली
केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को जुलाई की सैलरी में 28 फीसदी के हिसाब से DA का भुगतान किया गया है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 11 फीसदी पैसा और बढ़कर मिला है। केंद्रीयकर्मचारियों से जुड़ी नई खबर ये है कि उनके DA में अब तीन फीसदी का और इजाफा हो सकता है।
केंद्रीय कर्मचारियों (Central government employees) को महंगाई भत्ते (Dearness allowance) का काफी समय से इंतजार था। अब जुलाई की सैलरी के साथ 28 फीसदी के हिसाब से DA का भुगतान कर दिया गया है। पहले उनका Dearness allowance 17 फीसदी था जो अब 11 फीसदी बढ़ कर 28 फ़ीसदी हो गया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना के चलते पिछले डेढ़ साल से DA को फ्रीज कर दिया था। एक जुलाई से ही इसे बहाल किया गया है। इसे बहाल करने का ऐलान 14 जुलाई की कैबिनेट बैठक में हुआ था।
HRA का भी मिला तोहफा
केंद्रीय कर्मचारियों को DA के साथ-साथ HRA का भी फायदा मिला है। उनके शहर के आधार पर HRA का पैसा भी दिया गया है। आदेश के मुताबिक, शहरों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, जिसे X, Y, Z नाम दिया गया है। अब X सिटी में रहने वाले केंद्रीय कर्मचारी को 27 फीसदी, Y वालों को 18 फीसदी और Z वालों को 9 फीसदी हाउस रेंट अलाउंस (HRA) दिया गया है।
अब 31 फीसदी हो सकता है DA
आपको यहां यह भी बताते चलें कि अभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी और बढ़ाना है क्योंकि जून में AICPI का आंकड़ा 121 प्वाइंट को क्रॉस कर गया है। अब कर्मचारियों का इस हिसाब से तीन फीसदी महंगाई भत्ता और बढ़ेगा। जल्दी ही इसकी भी घोषणा हो सकती है। जनवरी से जून 2021 के AICPI आंकड़ों से साफ है कि 3 फीसदी महंगाई भत्ता और बढ़ेगा। इसका भुगतान कब होगा यह अभी तय नहीं है। 3 फीसदी और बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
