जयपुर
दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के पांचोली निवासी पुलिस कांस्टेबल संजय गुर्जर की हत्या का मुख्य आरोपी और मृतक का भतीजा रविंद्र उर्फ कालू गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जयपुर हाईकोर्ट सर्किल जयपुर से गिरफ्तार किया गया। वह 22 जुलाई को वारदात के दिन से ही फरार चल रहा था।
बजाज नगर जयपुर में तैनात पुलिस कांस्टेबल संजय गुर्जर की बेरहमी से हत्या उसकी बाइक को जीप से टक्कर मारकर कर दी गई थी। वारदात को अंजाम कांस्टेबल के भतीजे रविंद्र उर्फ कालू गुर्जर ने अपने ग्यारह अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी रविंद्र समेत 12 लोगों को नामजद किया। मामले में एसपी अनिल बेनीवाल के निर्देशन में जिला पुलिस की विशेष टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गईं।
अब तक चार गिरफ्तार
पुलिस कांस्टेबल की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ कालू गुर्जर निवासी पांचोली, भूपेन्द्र मीणा निवासी जावली का बास बसवा, अशोक मीणा निवासी अजबगढ़ व प्रदीप मीणा निवासी हल्देना को गिरफ्तार कर चुकी है। एक जीप भी बरामद कर चुकी है।
ये फरार
मामले में आरोपी विजय मीणा निवासी करोड़ी, नरेश गुर्जर निवासी रामगढ़, शंकर मीणा निवासी कोशाली, सूरवाल सवाईमाधोपुर, विशाल मीणा निवासी मोहनपुर महुवा, सरदार मीणा निवासी अजीजपुर टोडाभीम, उमेश मीणा व लाखन मीणा निवासी रसीदपुर तथा आलोक मीणा निवासी करेल, बौंली सवाईमाधोपुर से फरार चल रहे हैं। एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम व मानपुर पुलिस प्रयास कर रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- लैंड पूलिंग पर किसानों का बड़ा विरोध, भाजपा कार्यालय में गरमाई बैठक | 12 गांवों के किसान आमने-सामने, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बैंक में CBI का ‘जाल’… रिश्वत का पूरा खेल ध्वस्त | नोट हाथ में लेते ही ब्रांच मैनेजर और बैंक मित्र रंगे हाथ दबोचे गए
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- नौवीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप का भव्य आगाज़ | 180 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
- अब AI बताएगा कौन बनेगा अगला स्टार | श्रेयस अय्यर जुड़े इस क्रिकेट प्लेटफॉर्म से, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा मौका
- केक नहीं, पेड़ लगाओ | MPUAT के छात्रों को मिला पर्यावरण बचाने का अनोखा मंत्र, जन्मदिन पर वृक्षारोपण का आह्वान
- मीटर उठा ले गए, फिर मांगे 25 हजार | ACB ने रिश्वत के खेल का किया ‘पावर कट’, JVVNL के AEN समेत दो गिरफ्तार
- रेगिस्तान में पानी बचाने की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान | एमपीयूएटी के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह धाकड़ को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- चार रंग के डिब्बों से बदलेगी सफाई की तस्वीर | उच्चैन कन्या कॉलेज में पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत, छात्राओं ने ली हरियाली और स्वच्छता की शपथ
- RBI का दांव और रुपये की छलांग | एक फैसले ने डॉलर के सामने 50 पैसे मजबूत कर दी भारतीय करेंसी | रेपो रेट को लेकर ये हुआ फैसला
