नई दिल्ली | नई हवा ब्यूरो
कोरोना काल के इस दौर में सरकारी कर्मचारियों पर सरकार पूरी तरह से मेहरबान है। केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब पब्लिक सेक्टर यूनिट (PSU) बैंक यानी सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। सरकार की तरफ से उन्हें तोहफा मिल गया है। अब PSU बैंकों के 8 लाख से ज्यादा बैंकर्स और स्टाफ का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) बढ़ा दिया गया है।
3 महीने के लिए बढ़ा DA
कर्मचारियों को अगस्त की सैलरी में इसका भुगतान होगा। यानी बैंक कर्मचारियों की सैलरी अगस्त से उनकी बढ़कर आएगी। उनके DA में 2.10 फीसदी का इजाफा किया गया है। DA 2.10 फीसदी बढ़कर 27.79 फीसद हो गया है। पहले महंगाई भत्ता 25.69 फीसदी था।
बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी अगस्त, सितंबर, अक्टूबर 2021 के लिए की गई है। महंगाई भत्ते में 30 slabs की बढ़ोतरी हुई है।
इस तरह करें कैलकुलेशन
आपको बता दें कि इसे AIACPI (All India Average Consumer Price Index) के आंकड़े के आधार पर तय किया जाता है। PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका यह है- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के आदेश के मुताबिक, इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए April, May और June का AIACPI का औसत 7941.22 रहा है। ऐसे में महंगाई भत्ता 397 स्लैब (7941.22 – 6352= 1589.22= 397 Slabs) बना है। मई, जून और जुलाई 2021 के लिए DA का आंकड़ा 367 स्लैब था. अगस्त से अक्टूबर के लिए इसमें 30 स्लैब की बढ़ोतरी हुई है। इस आधार पर अब PSU कर्मचारियों का DA 2.10 फीसदी बढ़कर 27.79 फीसद हो गया है। पहले महंगाई भत्ता 25.69 फीसदी था।
किन कर्मचारियों को मिलता है फायदाPSU बैंक कर्मचारियों की सैलरी अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से होती है। इनमें बैंक PO (Probationary Officer) की सैलरी 40 से 42 हजार रुपए महीना होती है। इसमें बेसिक 27,620 रुपए है, इस पर DA में 2.10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। PO के लिए सर्विस हिस्ट्री का नियम कहता है कि पूरी सर्विस के दौरान एम्प्लॉई को 4 इंक्रीमेंट दिए जाते हैं। प्रमोशन के बाद अधिकतम बेसिक सैलरी 42020 रुपए बनती है।
ये भी पढ़ें
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
