भीलवाड़ा
राजस्थान के भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र के लाछुड़ा गांव में 11 अगस्त बुधवार को एक खदान में चल रहे अवैध खनन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 7 मजदू मलबे में दब गए। मजदूरों को मलबे से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
हादसा उस समय हुआ जब पत्थर निकालने का चल रहा था। इसी दौरान अचानक खान ढह गई। इससे 4 महिलाओं समेत 7 मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में प्रशासन मौके पर पहुंचा। क्षेत्र में लोगों का आरोप है कि प्रशासन को इस अवैध खनन खदान के बारे में कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। आज यह खदान ढह गई।
मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही दुर्घटना घटी, उसी के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे में दबे मजदूरों को खोजा गया। साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचाने के प्रयास किए गए। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर 50 से 80 फीट की गहराई में दबे बताए जा रहे हैं। JCB से मलबा बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है। अब पोकलेन मशीन मंगवाई गई है।
जानकारी के अनुसार लाछुड़ा गांव में नूर मोहम्मद के खेत में एक अवैध खदान संचालित थी। इसे संग्राम सिंह नाम का व्यक्ति संचालित कर रहा था। बुधवार दोपहर में खुदाई चल रही थी। खदान के आस-पास कोई सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई थी। ऐसे में जिस खेत में माइनिंग हो रही थी, उसके पास के खेत की मिट्टी खदान में ढह गई। खान में दबने वाले मजदूर के नाम कन्हैया भील, प्रहलाद भाट, गणेश भील, धर्मा भाट और महिला मजदूर हिंगला भाट, मीना भील और एक अन्य मीना भील बताया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
