फर्रुखाबाद
उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद की जिला जेल में कैदियों ने रविवार सुबह अपने साथी की मौत के बाद बवाल खड़ा कर दिया। कैदियों ने जेल में पथराव और आगजनी की और पूरी जेल पर कब्जा कर लिया। डिप्टी जेलर की पिटाई कर दी। जेल प्रशासन ने स्थिति को काबू में पा लिया है।
जेल में उपद्रव के बाद अलार्म बजाया गया। पुलिसकर्मी कैदियों को काबू करने के लिए दौड़े तो उन्होंने पथराव कर दिया। मेन गेट पर भी कैदियों ने कब्जा कर लिया। कैदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर से मारपीट की है। इस दौरान जेलर अखिलेश कुमार का सरकारी मोबाइल मौके पर छूट गया। सूचना है कि कैदी जेलर के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
उपद्रवियों को काबू करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग, जिसमें एक बंदी को गोली लगी है। वहीं पथराव में एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। घायल बंदी और सिपाही को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। जेल में अफसर पहुंच गए हैं और घटना के बारे में जानकारी कर रहे हैं। 14 थानों की फोर्स मौके पर है। डीएम और एसपी भी पहुंचे हैं। कैदियों का आरोप है कि डेंगू पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही बरती गई है।
इलाज के दौरान हुई थी कैदी की मौत
फतेहगढ़ सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप हत्या के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे कुछ दिन पहले डेंगू हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे सैफई रेफर किया गया था, जहां शनिवार शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जेल के कैदियों को इसकी जानकारी सुबह नाश्ते के समय हुई। जिसके बाद कैदियों ने संगठित रूप से उपद्रव शुरू कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
