जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है। जहां रविवार को सुबह अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई जिससे एक हे परिवार के 5 जनों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रामगढ़ गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार एकाएक अनियंत्रित होकर सड़क से दूर करीब 100 फुट दूर जाकर उछल गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के दौरान जोर का धमाका होने व कार में बैठे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। चारों और बिखरे कांच, बिखरा हुआ खून और क्षतिग्रस्त वाहन हादसे की भीषणता बता रहे थे।
उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार के हैं। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एंबुलेंस की सहायता से 2 महिलाओं को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दो लोगों के शव काफी मशक्कत के बाद निकाले।
मरने वाले सभी लोग श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। वे तनोट माता मंदिर जा रहे थे। हादसे में विशाल सारण (32) और उसकी पत्नी रिंकू (28), विशाल की बहन वर्षीका जाट (26), विशाल की मौसी का लड़का अर्जित (29), विशाल की मामी अंजू पत्नी राजीव (29) की मौत हुई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज टीचरों पर गिरेगी गाज, बिना बताए छुट्टी पर गए प्रोफेसर्स की लिस्ट तैयार, उच्च शिक्षा विभाग ने दिए सख्त निर्देश
- 35 घंटे की ड्यूटी के बाद PG डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, चारों अंगों में कमजोरी; ESIC फरीदाबाद में इलाज में देरी के आरोप, DMA ने मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
