Red carpet
गिरिराज गुप्ता एडवोकेट
आजादी के सात दशक बाद भी अंग्रेजों के द्वारा उनके महिमा मंडन, शान शौकत व जनता में डर बिठाने के लिए उनके स्वागत में लाल कालीन बिछाने की चालू की गई प्रथाओं को हम आज भी बड़े शान से ढो रहे हैं। क्योंकि आजादी के बाद जिन लोगों के हाथ में सत्ता आई उनको भी इसमें बड़े मजे आए और इस वजह से वह अपने को आमजन से अलग हटके महत्वपूर्ण व्यक्ति समझने लगे। इसी वजह से ऐसी परंपराएं अनवरत जारी हैं जिसमें व्यर्थ ही जनता का पैसा व पुलिस का श्रम जाया हो रहा है। और इसमें सभी माननीयों को मजे भी आ रहे हैं। इसी वजह से वह अपने आप को जमीन से 4 फीट ऊंचा उठा हुआ मानते हैं और बची खुची कमी उनके जी हुजूरिये उनके गले को मालाओं से लादकर तथा नेताजी जिंदाबाद जिंदाबाद का शोर शराबा करके उनकी शान शौकत और बढ़ा देते हैं।
जहां एक ओर दुनिया के बड़े से बड़े विकसित देशों में जनप्रतिनिधि तथा बड़े-बड़े ओहदेदार आम जनता जैसी जिंदगी जीते हैं, अपना स्वयं का काम खुद करते हैं। बहुत आसानी से बिना तामझाम के सार्वजनिक स्थानों पर आते-जाते हैं। परिवार के साथ खरीदारी करते हैं। उसके विपरीत हमारे देश में गांव के सरपंच व शहर के वार्ड पार्षद बनते ही लोगों के रहन-सह, हावभाव व बातचीत करने के तेवर ही बदल जाते हैं। और उनमें जनसेवक के स्थान पर जन शासक का भाव घर करने लगता है। इसमें उनके साथ-साथ जनता के द्वारा किया जाने वाला विशिष्ट व्यवहार भी दोषी है जिसमें वह हमारे बीच ही उठने-बैठने वाले व वहां गए सामान्य व्यक्ति को महत्वपूर्ण दर्जा देना चालू कर देते हैं।
व्यक्ति के पद का मान सम्मान करना एक अलग विषय है। वह होना ही चाहिए। परंतु उसके तौर तरीके ही बदल जाएं और वह धरातल से ऊपर उठकर चलने लगे, ऐसा व्यवहार करना भी अनुचित है। और यह सत्ता व प्रशासन का नशा तो लोगों में कुछ ज्यादा ही चढ़ता है।
(लेखक राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के राष्ट्रीय सह संयोजक हैं)
ये भी पढ़ें
- 922 पदों वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर संकट टला, याचिका वापस; अब भर्ती का रास्ता साफ | हाईकोर्ट में आयोग ने रखा पूरा रिकॉर्ड, याची पर शास्ति की मांग के बाद बदला रुख
- अजय खेमरा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग, जवाबी गोली में आरोपी घायल | यूपी से पकड़कर लाई थी पुलिस, भरतपुर में हथियार बरामद कराने के दौरान मचा हड़कंप
- घर-घर दूध बेचता था, अंदर से पेपर लीक गैंग का एजेंट निकला | 14 लाख में सॉल्वड पेपर की डील, अभ्यर्थियों को पेपर पढ़ाने के लिए किराए पर लिया मकान; SOG ने दबोचा
- पेड़ भी लगाए, लोकतंत्र का संदेश भी दिया, भरतपुर में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
- 48 करोड़ का बिल अटका, भुगतान के लिए मांगे 1.20 लाख… फिर ऐसे खुला रेलवे में घूस का खेल | CBI ट्रैप में दो कार्मिक गिरफ्तार
- 23 करोड़ बुजुर्गों के लिए सरकार का बड़ा प्लान, 14567 पर मिलेगी मदद | सहारे से स्वास्थ्य तक, जानिए वरिष्ठ नागरिकों के लिए क्या-क्या कर रही है केंद्र सरकार
- टीबी के खिलाफ जागरूकता से हरियाली तक, 112 NCC कैडेट्स ने संभाली दोहरी जिम्मेदारी | कोटा के राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘हरित पर्यावरण’ का संदेश
- भरतपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, पहले गोलियों से भूना फिर गाड़ी से कुचला | घर के बाहर बैठे अजय को जबरन उतारा, जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने पीछे से बरसाईं गोलियां
- किस जिले में किसकी खुलेगी किस्मत? जिला प्रमुखों की लॉटरी ने बदला चुनावी गणित | 41 जिला परिषदों में आरक्षण तय, अब दावेदारों की धड़कनें तेज
- अदालतों में सुविधाओं का जिम्मा किसका? केंद्र ने साफ किया पूरा गणित | जिला कोर्ट में कोर्ट रूम से लेकर डिजिटल कंप्यूटर कक्ष तक, राज्यों की भूमिका सबसे अहम
