वैर (भरतपुर)
कस्बा के भरतपुर दरवाजा वैर निवासी अधिवक्ता मुरारी शर्मा के पुत्र प्रशान्त भारद्वाज को डिटॉल इण्डिया ने अपने प्रोटेक्टर के रूप में उन्हें चयनित कर अपने प्रॉडक्ट पर उनकी फोटो अंकित की है। प्रशान्त भारद्वाज द्वारा वर्ष 2020 एवं 2021 के दौरान कोरोना काल में वारियर्स के रूप में जयपुर के आदर्श नगर क्षेत्र में अपनी परवाह किए बिना कोरोना के जरूरतमंन्द लोगों की सहायतार्थ कार्य किया था। इसी आधार पर डिटॉल इण्डिया ने अपने प्रोटेक्टर के रूप में प्रशान्त भारद्वाज का चयन किया है।
प्रशान्त भारद्वाज ने जयपुर स्थित एस.एस.जैन सुबोध पीजी कॉलेज से बीएससी टॉप किया और जयपुर के ही एस. एस. जी पारीक पीजी कॉलेज से एमएससी मैथमेटिक्स से उत्तीर्ण की। अब बीएड द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत है। डिटॉल इण्डिया द्वारा उनके फोटो को अपने उत्पाद पर लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया है। कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र तथा जिले का नाम रोशन किया है। कई अन्य युवकों को भी डिटॉल इण्डिया ने अपने प्रोटेक्टर के रूप में चयनित किया है।
ये भी पढ़ें
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
