40 फिल्मों का महाधमाका | एक बार Zee Cinema लगाया तो रिमोट ढूंढते रह जाएंगे आप

Zee Cinema इस समर सीजन में 40 से ज्यादा बड़ी फिल्मों के प्रीमियर लेकर आ रहा है। अखंडा 2, दिल मद्रासी, किष्किंधापुरी समेत कई ब्लॉकबस्टर फिल्में पहली बार टीवी पर दिखाई जाएंगी।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

इस गर्मी टीवी स्क्रीन पर फिल्मों का ऐसा तूफान आने वाला है कि दर्शकों के लिए चैनल बदलना मुश्किल हो जाएगा। एक-दो नहीं, बल्कि 40 से ज्यादा बड़ी फिल्मों के प्रीमियर के साथ Zee Cinema पूरे सीजन को ब्लॉकबस्टर फेस्टिवल में बदलने जा रहा है। एक्शन, थ्रिलर, मिस्ट्री, ड्रामा और भक्ति से भरपूर कहानियों का ऐसा पैकेज तैयार किया गया है, जिसमें हर हफ्ते दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा।

इस मेगा लाइनअप की शुरुआत होगी नंदमुरी बालकृष्ण की बहुचर्चित फिल्म ‘अखंडा 2’ से। धर्म और अधर्म की टक्कर पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे दिव्य रक्षक की कहानी दिखाती है, जो अंधकार और बुरी शक्तियों को चुनौती देता है। बड़े पैमाने के एक्शन, आध्यात्मिक ऊर्जा और भव्य दृश्यों के कारण यह फिल्म पहले से ही चर्चा में है।

इसके बाद बारी आएगी ‘दिल मद्रासी’ की। एआर मुरुगादोस की यह फिल्म सिर्फ एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और संघर्ष की मजबूत परतें भी हैं। शिवकार्तिकेयन और विद्युत जामवाल की टक्कर फिल्म को और दिलचस्प बनाती है। जहां एक ओर कहानी का नायक हालात से जूझता नजर आता है, वहीं दूसरी ओर खलनायक का खतरनाक अंदाज दर्शकों को बांधे रखता है।

मिस्ट्री और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए ‘किष्किंधापुरी’ खास आकर्षण बनने वाली है। एक रहस्यमयी रेडियो स्टेशन, उसका डरावना अतीत और उससे जुड़ा ऐसा रहस्य, जो धीरे-धीरे जानलेवा खेल में बदल जाता है। फिल्म की कहानी दर्शकों को आखिरी तक अनुमान लगाने पर मजबूर करती है कि आखिर सच क्या है।

दिलचस्प बात यह है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है। आने वाले दिनों में ‘मास जथारा’, ‘ओडेला 2’, ‘भैरवम’, ‘अर्जुन सन ऑफ वैजयंती’, ‘शीलावती: द घाटी क्वीन’ और ‘मावीरण’ जैसी कई बड़ी फिल्में भी पहली बार टीवी स्क्रीन पर दस्तक देने वाली हैं।

कुल मिलाकर Zee Cinema इस बार सिर्फ फिल्में नहीं दिखा रहा, बल्कि दर्शकों के लिए एक ऐसा एंटरटेनमेंट मैराथन लेकर आ रहा है, जहां हर कुछ दिनों में नया प्रीमियर और नई कहानी इंतजार कर रही होगी। अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं, तो आने वाले हफ्तों में आपका रिमोट शायद सबसे ज्यादा इसी चैनल पर टिकने वाला है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान

OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट

ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए

रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था

‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।