भौमवती अमावस्या पर मुस्कान एक पहल संस्था ने जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। गायों को हरी सब्जियां खिलाई गईं और पक्षियों के लिए दाना डालकर सेवा का संदेश दिया गया।
भुसावर: भौमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘मुस्कान एक पहल’ ने सेवा और परोपकार की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के लिए विशेष भंडारे का आयोजन किया। संस्था की ‘मुस्कान की रसोई’ पर बड़ी संख्या में आए लोगों को प्रेमपूर्वक खीर, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया।
‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी
संस्था की सक्रिय कार्यकर्ता रेणु मित्तल ने बताया कि कई ऐसे जरूरतमंद भी थे जो किसी कारणवश रसोई तक नहीं पहुंच सके। ऐसे लोगों की जानकारी मिलने पर संस्था के स्वयंसेवकों ने उनके घर तक भोजन पहुंचाकर उन्हें भी प्रसाद ग्रहण कराया।
इस दौरान संत-महात्माओं ने भी प्रसादी ग्रहण की और संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेवा गतिविधियां केवल भंडारे तक सीमित नहीं रहीं। एक गुप्त दानदाता के सहयोग से श्रीराम गौशाला में गायों को हरी सब्जियां खिलाई गईं। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना डालकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में प्रतीक मित्तल, सुनील शर्मा, लोकेश अग्रवाल, टीपू जोगी और मुरारी लाल का विशेष सहयोग रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
