नई दिल्ली
पांच सौ रुपए के नोट को लेकर बड़ी खबर आई है। हाल ही में दावा किया गया था कि 500 रुपए का वह नोट नहीं लेना चाहिए जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है। PIBFactCheck में यह दावा फर्जी निकला है। RBI के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं। आपको बता दें कि पीआईबी समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी खबरों के बारे में जानकारी देता रहता है। जिससे लोगों को नुकसान से बचाया जा सके। आरबीआई (RBI) के अनुसार दोनों ही तरह के नोट में कोई बदलाव नहीं है और दोनो ही नोट मान्य है।
इससे पहले इसी साल यह भी दावा किया गया था कि 5,10 और 100 के पुराने नोट बंद हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर इस मेसेज के वायरल होने के बाद प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की तरफ से ट्वीट कर कहा गया था कि आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। 5,10 और 100 के पुराने नोट बंद होने की पूरी खबर फर्जी है। इस तरह की खबरों पर जनता ध्यान न दे। 5,10 और 100 के पुराने नोट पहले जैसे ही चलन में रहेंगे।
500 के नोट की पहचान ऐसे करें
1. नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
2. आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 500 लिखा दिखेगा।
3.देवनागरी में 500 लिखा दिखेगा।
4. पुराने नोट की तुलना में महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।
5. नोट को हल्का से मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
6. पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।
7. यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है।
8. ऊपर में सबसे बाईं तरफ और नीचे में सबसे दाहिने तरफ लिखे नंबर बाएं से दाएं तरफ बड़े होते जाते हैं।
9. यहां लिखे नंबर 500 का रंग बदलता है. इसका कलर हरा से नीला हो जाता है।
10. दाहिनी तरफ अशोक स्तम्भ है.दाहिनी तरफ सर्कल बॉक्स जिसमें 500 लिखा है। दाहिनी और बाईं तरफ 5 ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं।
11. नोट की प्रिंटिंग का साल लिखा हुआ है।
12. स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो।
13. सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल
14. भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की तस्वीर।
15. देवनागरी में 500 लिखा है।
दृष्टिहीनों के लिए
महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तम्भ के प्रतीक, ब्लीड लाइन और पहचान चिन्ह खुरदरे से हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- नारायणी माता से लौट रहा परिवार रास्ते में उजड़ गया, पिता और दो बच्चों की मौत | बांदीकुई में सामने से आई कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां गंभीर
- राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, 300 MM बारिश ने बढ़ाई चिंता | 22 बांध लबालब, 220 अब भी खाली; 12 अगस्त को कई संभागों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट
- भरतपुर में व्यापारियों के संघर्ष की पहली जीत, 6 दुकानों का हुआ आवंटन | सड़क चौड़ीकरण से उजड़े कारोबारियों को मिली राहत, महासंघ बोला- लड़ाई अभी बाकी है
- 137 फर्मों पर पड़ा टैक्स विभाग का छापा तो खुला 547 करोड़ का खेल, 106 निकलीं फर्जी | ITC के नाम पर चल रहा था बड़ा नेटवर्क, 4.65 करोड़ की राशि तत्काल ब्लॉक
- चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 183 RAS अफसरों के तबादले | CM के OSD से लेकर ADM-SDM तक बदले, देखें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
- भुसावर में फिर गूंजे गायत्री मंत्र, हर रविवार होगा यज्ञ | गायत्री नव चेतना केंद्र की गतिविधियों को मिली नई शुरुआत, बड़ी संख्या में जुटे लोग
- महाकाल दर्शन से पहले धौलपुर के परिवार पर टूटा कहर, मां-बेटे-बहू की मौत | दो मासूम बेटे सुरक्षित बचे, ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल; ओवरटेक करते वक्त हुआ हादसा
- एमएसएमई को समय पर भुगतान की राह होगी आसान, ऑनलाइन विवाद निपटारे से छोटे कारोबारियों को राहत
- चुनाव आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा, 2 साल पूरे होते ही शिक्षकों का नियमितीकरण जरूरी | हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछली तारीख से मिलेगा वेतन-एरियर और वरिष्ठता का लाभ
- हिमाचल में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 57 अधिकारियों के तबादले | अमित यादव को साइबर क्राइम, मयंक चौधरी को IRB सकोह; जिलों में भी बदली पूरी कमान, यहां देखें पूरी लिस्ट
