Pension News
केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब पेंशनर्स को अपनी पेंशन स्लिप के लिए बैंकों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यानी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के खाते में पेंशन जमा करने की सूचना अब जल्दी ही उनके मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल पर मिलने लगेगी। केंद्र सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) ने पेंशन जारी करने वाले बैंकों को आदेश दिया है कि वे पेंशनरों की पेंशन स्लिप उनके मोबाइल नंबर पर SMS और Email के जरिए भेजें हैं। साथ ही व्हाट्सऐप (Whatsapp) के जरिए भी पेंशन स्लिप भेजी जा सकती है।
केंद्र सरकार ने कहा कि बैंक इसके लिए पेंशनर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें। Pension बांटने वाले बैंकों के सेंट्रलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर्स (CPPCs) के साथ बैठक में पर्सनल डिपार्टमेंट ने यह आदेश जारी किया।
पेंशनर्स के लिए Ease of living सुनिश्चित करें बैंक
केंद्र सरकार ने जोर देकर कहा कि बैंक इस सर्विस को Welfare activity के तौर पर देखें, क्योंंकि यह काफी जरूरी है। मंत्रालय ने कहा है कि हर महीने की पेंशन स्लिप में पेंशन की रकम और टैक्स डिडक्शन का जिक्र होना चाहिए। सेंटर ने बैंकों के इस काम को वेलफेयर एक्टिविटी मान कर पूरा करने को कहा क्योंकि इसका संबंध इनकम टैक्स, महंगाई राहत (Dearness Relief), महंगाई राहत एरियर ( DR arrears) से जुड़ा है।
सेंटर ने बैंकों से कहा है कि वे पेंशनर्स के लिए Ease of living सुनिश्चित करें और मोबाइल एसएमएस, ई-मेल और वॉट्सऐप का इस्तेमाल करें। केंद्र सरकार के इस फैसले से 62 लाख केंद्रीय पेंशनरों को राहत मिलेगी। रिटायर्रमेंट के बाद बुजुर्गों को हर महीने बैंक से पेंशन स्लिप लेने के लिए जाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पेंशनर्स के ईज ऑफ लिविंग (Ease of Living) के तहत यह सर्विस देने की बात कही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
