लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने दिए जांच के आदेश
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। लखनऊ के चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में 5 मई बुधवार दोपहर को ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। इससे वहां काम कर रहे एक दर्जन से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन की मौत हो गई। ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर शोक व्यक्त कर घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
घायलों का गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि एक युवक सिलेंडर में ऑक्सीजन रिफिलिंग कराने पहुंचा था, जैसे ही ब्लास्ट हुआ उसका एक हाथ उड़ गया। मौके पर खड़े कई अन्य लोगों गंभीर चोटें आईं हैं।आस पास के इलाका भी दहल उठा। हादसे में मजदूर बुरी तरह झुलस गए। इनमें कई की गंभीर हालत है। मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि घटना तीन बजकर 30 मिनट की है। टेक्नीकल टीम व सीएफओ द्वारा जांच की जा रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है। एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के अनुसार, ऑक्सीजन प्लांट पर ये हादसा रिफिलिंग के दौरान लीकेज की वजह से हुआ है।
और भी बड़ा हादसा हो सकता था
ऑक्सीजन की मारामारी के कारण ही प्लांट पर मरीजों, तीमारदारों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। ऑक्सीजन प्लांट पर भी चौबीसों घंटे गैस रिफिलिंग को लेकर दबाव बना हुआ है। इसी बीच चिनहट के केटी ऑक्सीजन प्लांट में हादसा हो गया। ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। केटी ऑक्सीजन प्लांट लखनऊ में देवा रोड मटियारी के पास स्थित है। यहां प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे प्लांट में काम कर रहे तमाम कर्मचारी मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी हतप्रभ रह गए। धमाका इतना तेज था कि प्लांट के ऊपर पड़ा शेड हवा में उड़ गया।
ये भी पढ़ें
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
