भरतपुर के दो माहेश्वरी समाज प्रतिनिधियों को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी | ओपी माहेश्वरी बने उपाध्यक्ष, मुकेश माहेश्वरी संयुक्त सचिव निर्वाचित

भरतपुर के ओपी माहेश्वरी को पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा का उपाध्यक्ष और मुकेश माहेश्वरी को संयुक्त सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

भरतपुर। माहेश्वरी समाज के लिए गौरव का अवसर रहा, जब भरतपुर से जुड़े दो प्रतिनिधियों को पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा में प्रदेश स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं।  ओपी माहेश्वरी को उपाध्यक्ष और मुकेश माहेश्वरी को संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश चुनाव समिति संयोजक मालचंद बाहेती की विज्ञप्ति के अनुसार दोनों पदाधिकारी अलवर-भरतपुर माहेश्वरी सभा के कोटे से निर्वाचित हुए हैं।

राजस्थान से गंगा स्नान को निकला परिवार UP में हादसे का शिकार, 6 की मौत और 20 घायल | सोरों जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की हालत गंभीर

इस अवसर पर प्रदेश स्तर पर निर्विरोध निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। अलवर-भरतपुर माहेश्वरी सभा के मंत्री प्रहलाद माहेश्वरी ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अलवर-भरतपुर माहेश्वरी सभा के अर्थ मंत्री विकास काबरा भी मौजूद रहे।

प्रदेश स्तर पर भरतपुर के दोनों प्रतिनिधियों के निर्वाचित होने पर समाज में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक स्वागत किया।

वहीं, भरतपुर माहेश्वरी मंडल समिति के सदस्यों ने ओपी माहेश्वरी और मुकेश माहेश्वरी को प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *