राजकीय महाविद्यालय नदबई में राजस्थान के आधुनिक इतिहास पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। सुमन, सलोनी और कुमकुम की टीमों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नदबई। राजस्थान के आधुनिक इतिहास को जानने-समझने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को धार देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय नदबई में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ऐतिहासिक ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजस्थान के इतिहास के प्रति रुचि विकसित करना, ऐतिहासिक चेतना को बढ़ावा देना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इनमें क्रमशः सुमन, सलोनी और कुमकुम की टीमें शामिल रहीं।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सीमा सिंह ने किया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी हेमंत कुमार ने निभाई। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नदबई की प्राचार्य सुश्री हर्षिता मीणा, राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जितेंद्र, डॉ. कुणाल रामचंदानी और डॉ. मनोज सिनसिनवार मौजूद रहे।
इनके अलावा ईश्वरी प्रसाद, प्रशांत, राधा, अंकुर, डॉ. रमेश और महेंद्र सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने क्विज प्रतियोगिता को विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और राजस्थान के इतिहास की बेहतर समझ विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। आयोजनकर्ता हेमंत कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
चीन की दादागिरी पर भारत का कड़ा प्रहार: लद्दाख की 28 जगहों के नाम तय, बौखलाए ड्रैगन को दो टूक जवाब
