CJI को लिखी गोपनीय चिट्ठियों का असर; राजस्थान हाईकोर्ट में एक्टिंग CJ के खिलाफ वकीलों का बड़ा विरोध | कोर्ट कक्ष के बाहर धरना, किसी को अंदर नहीं जाने दिया

राजस्थान हाईकोर्ट में वकीलों ने Acting Chief Justice संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जस्टिस संदीप मेहता की CJI को लिखी शिकायत चिट्ठियों के समर्थन में कोर्ट कक्ष के बाहर धरना दिया गया।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने न्यायिक गलियारों में चल रहे विवाद को खुलकर सामने ला दिया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता की ओर से CJI सूर्यकांत को लिखे गए शिकायत पत्रों के समर्थन में वकीलों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

आक्रोशित अधिवक्ता हाईकोर्ट परिसर में एक्टिंग सीजे के कोर्ट कक्ष के ठीक बाहर जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध इतना तीखा रहा कि प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान किसी को भी कोर्ट कक्ष के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया।

राजस्थान से गंगा स्नान को निकला परिवार UP में हादसे का शिकार, 6 की मौत और 20 घायल | सोरों जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की हालत गंभीर

गोपनीय चिट्ठियों में लगे गंभीर आरोप, वकीलों ने मांगी जांच

इस विवाद की जड़ वे गोपनीय शिकायत चिट्ठियां हैं, जो जस्टिस संदीप मेहता की ओर से CJI को भेजी गईं। इन पत्रों में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर कथित तौर पर शक्तियों के दुरुपयोग और भाई-भतीजावाद समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतों में जयपुर मेट्रो-1 के मध्यस्थ और जयपुर स्थायी लोक अदालत में करीबियों की नियुक्तियों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। विरोध कर रहे वकीलों का कहना है कि जब तक इन आरोपों की निष्पक्ष और संस्थागत स्तर पर जांच नहीं कराई जाती, उनका विरोध जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन बोली—अभी व्यक्तिगत स्तर पर हो रहा प्रदर्शन

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने कहा कि फिलहाल अधिवक्ता व्यक्तिगत स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और बार एसोसिएशन की ओर से अभी कोई औपचारिक आंदोलन घोषित नहीं किया गया है।

हालांकि उन्होंने साफ किया कि बार एसोसिएशन इस मामले को गंभीरता से ले रही है। आंदोलन की आगे की दिशा और आधिकारिक रणनीति तय करने के लिए सोमवार को ही विभिन्न बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पदाधिकारी सर्वसम्मति से आगे का निर्णय लेंगे।

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

अगले महीने रिटायर होंगे जस्टिस एसपी शर्मा

वर्तमान में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा 26 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। जस्टिस एसपी शर्मा ने अपने कानूनी करियर की शुरुआत राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस से की थी। नवंबर 2016 में उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

इसके बाद वर्ष 2022 में उनका तबादला पटना हाईकोर्ट कर दिया गया। वर्ष 2023 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने राजस्थान वापस भेजने का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह मांग स्वीकार नहीं की और उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भेज दिया गया।

बाद में 14 जुलाई 2025 को उनकी राजस्थान हाईकोर्ट में वापसी हुई, जिसके बाद सितंबर 2025 में उन्हें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा गया।

अब CJI को लिखे गए शिकायत पत्रों और उन पर उठे सवालों के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में शुरू हुआ यह विरोध किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। सोमवार को होने वाली बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक इस आंदोलन की अगली तस्वीर तय कर सकती है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *