राजस्थान से गंगा स्नान को निकला परिवार UP में हादसे का शिकार, 6 की मौत और 20 घायल | सोरों जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 की हालत गंभीर

राजस्थान के करौली से सोरों गंगा स्नान और अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा परिवार यूपी के कासगंज में सड़क हादसे का शिकार हो गया। पिकअप-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत और करीब 20 घायल हुए।

आगरा/करौली। राजस्थान के करौली से अस्थि विसर्जन और गंगा स्नान के लिए निकला परिवार उत्तर प्रदेश पहुंचते ही ऐसे हादसे का शिकार हुआ कि यात्रा मातम में बदल गई। सोमवार तड़के कासगंज में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की भीषण टक्कर में राजस्थान के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में सात बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र में मोहनपुरा के पास शिव इंटर कॉलेज के सामने सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। पिकअप में सवार लोग करौली जिले से तीर्थनगरी सोरों में अस्थि विसर्जन और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

बारिश से बचने को बस में चढ़ी थी 16 साल की छात्रा, 47 KM तक दौड़ती रही खौफ की वो रात | पर्दों वाली स्लीपर बस में ड्राइवर-कंडक्टर ने किया गैंगरेप

तड़के साढ़े चार बजे गूंजा धमाका, मच गई चीख-पुकार

पिकअप जैसे ही मोहनपुरा के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल कासगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

7 बच्चे भी घायल, 9 लोग अलीगढ़ रेफर

हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इनमें सात बच्चे, छह महिलाएं और सात पुरुष शामिल बताए गए हैं। जिला अस्पताल में जांच के बाद नौ घायलों की हालत गंभीर पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार कासगंज जिला अस्पताल में चल रहा है। सात बच्चों के घायल होने की खबर के बाद अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई।

RGHS की पर्ची पर अब नहीं चलेगी मनमानी, सामने आया खेल तो सरकार ने कसा शिकंजा | डॉक्टर की जगह किसी और ने साइन किया तो फंस सकता है अस्पताल

ट्रक जयपुर जा रहा था, हादसे की वजह पर जांच जारी

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रक शाहजहांपुर से पशु आहार लेकर जयपुर जा रहा था। शुरुआती जानकारी में ट्रक के रॉन्ग साइड आने और पिकअप चालक को झपकी लगने की बात सामने आई है।

हालांकि पुलिस ने अभी हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक किन परिस्थितियों में रॉन्ग साइड आया, क्या पिकअप चालक को वास्तव में झपकी लगी थी, दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी और हादसे के वक्त सड़क की स्थिति कैसी थी।

करौली और भरतपुर के इन लोगों की गई जान

पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान इस प्रकार हुई—

उमेश पुत्र बबलू (26) निवासी ग्राम रेवई, करौली;
प्रेम पत्नी तेजराम (50) निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, करौली;
नेहरू पुत्र रामखिलाड़ी (25) निवासी नथौली का पुरा, थाना सूरौठ, करौली;
रीना पत्नी करमवीर (32) निवासी सलेमपुर कला, भरतपुर;
अंजलि पत्नी मनीष (26) निवासी रेवई, थाना महुआ इब्राहिमपुर, करौली; तथा
रामजीत/रंजीत पुत्र तेजराम (33) निवासी नथौली का पुरा, थाना हिंडौन, करौली।

एक धार्मिक यात्रा के लिए राजस्थान से निकला परिवार अब अपनों के शवों और घायलों की खबर के बीच टूट गया है। पुलिस हादसे की हर कड़ी जोड़कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोमवार तड़के आखिर वह कौन-सी चूक थी, जिसने एक साथ छह जिंदगियां छीन लीं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

2029 चुनाव से पहले युवाओं पर EC का बड़ा फोकस, 50 हजार क्लबों से जुड़ेगी ‘Gen Z-Gen Alpha’ की नई पीढ़ी | 15 लाख स्कूल, 70 हजार कॉलेज और 1,400 यूनिवर्सिटी तक पहुंचेगा अभियान

रिटायरमेंट से पहले राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पर गंभीर आरोप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची शिकायत | जस्टिस मेहता की चिट्ठियों ने खड़े किए कई सवाल

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *