recruitment of principal
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने प्रिंसिपल के 363 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई तक जारी रहेगी।
इससे पहले UPSC ने 24 अप्रैल से 13 मई के बीच दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के लिए 363 रिक्त पदों की भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। हालांकि, आयोग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इन भर्तियों को स्थगित कर दिया था।
पदों की संख्या – 363
महिला- 155
पुरूष- 208
योग्यता आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से मास्टर डिग्री या बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स को टीचिंग में 10 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
सिलेक्शन प्रोसेस
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख यानी 29 जुलाई तक ऑफिशियल वेबसाइट www.upsc.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सड़क का काम आगे बढ़ा तो पुलिसिया अड़ंगा… फिर 50 हजार पर आकर ठहरी बात, SHO को ACB ने दबोचा
- तबादले की फाइल पर अटका था ‘रेट’, 50 हजार लेते ही पहुंच गई CBI, DRM ऑफिस में दो अफसर गिरफ्तार
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
