छतरपुर
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है जहां रविवार सुबह करंट लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बिजावर के महुआ झाला की है। SDOP बिजावर ने घटना की पुष्टि की है। परिवार के 6 लोगों की एक साथ हुई मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
हादसा उस समय हुआ जब परिवार का एक सदस्य महुआझाला कॉलोनी में टैंक खोलने के लिए उतरा। वहां अंधेरा होने की वजह से लाइट की व्यवस्था की गई थी, जिससे उसे करंट लग गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर बचाने के लिए घर का दूसरा सदस्य भी टैंक में उतरा। इसी तरह से एक-एक करके 5 लाेग बचाने टैंक में उतरे और सबकी मौत हो गई। टैंक में पानी निकालने के लिए लाइट की व्यवस्था की गई थी।
घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद 100 डायल की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्मण अहिरवार पुत्र रमुआ (55), शंकर अहिरवार पुत्र हल्ली अहिरवार(35) , मिलन अहिरवार पुत्र हल्लू (25), नरेंद्र पिता जगन अहिरवार (20), रामप्रसाद पुत्र हल्ली अहिरवार( 30) ,विजय पुत्र जगन अहिरवार (20) को मृत बता दिया।
CM शिवराज सिंह ने जताया दुख
मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है
छतरपुर के थाना बिजावर, महुआ झाला गांव में शौचालय निर्माण के लिए मिट्टी खोदने के दौरान अहिरवार समुदाय के 6 लोगों की करंट लगने से निधन का दुखद समाचार मिला।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 11, 2021
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
