नई दिल्ली
हाईलाइट्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने सपा की सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं
सोनिया के गढ़ रायबरेली में तीसरे नंबर पर कांग्रेस, भाजपा
कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी हारे
30 साल में पहली बार बादल परिवार पंजाब विधानसभा से बाहर
94 साल के प्रकाश सिंह बादल की सियासी जीवन की दूसरी हार
सुखबीर सिंह बादल 12 हजार वोट से चुनाव हार गए हैं
कैप्टेन अमरिंदर सिंह हारे
सीएम चन्नी को धूल चटाई, दोनों सीट से हारे
मोगा से अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका की हार
गोवा में भाजपा के बागी मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पणजी से हारे, वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। भाजपा प्रत्याशी से उन्हें मात मिली है।
उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हार गए चुनाव, बेटी भी हार की तरफ
भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे
यूपी की सबसे हॉट सीट कैराना पर भाजपा का दबदबा
जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, BJP ने सभी 8 सीटों पर क़ब्जा जमाया
चुनाव के तीन महीने पहले गोवा पहुंची TMC सभी 26 सीटों पर हारी। उसे सिर्फ 5.21% वोट मिले।
देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से सत्ता के द्वार पर दस्तक दे दी है। UP में योगी सरकार फिर हिट हो गई है। वहीं उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा ने प्रभावी जीत दर्ज की है। पंजाब में APP की आंधी में कांग्रेस साफ़ हो गई है।
हालांकि इन सभी राज्यों में अंतिम नतीजों का ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन जो रुझान बता रहे हैं उनके अनुसार UP में भाजपा जबरदस्त तरीके से फिर वापसी की ओर बढ़ रही है। उसने अब तक करीब 270 सीटों पर बढ़त बना ली है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले उसे कुछ सीटों का नुकसान हो रहा है। पहले बताया जा रहा था कि किसान आंदोलन के कारण भाजपा को इन राज्यों विशेषकर UP में भारी नुकसान होगा। लेकिन ऐसा कुछ ही सीटों को छोड़कर कहीं भी नजर नहीं आया। पंजाब में जरूर आप के आगे सभी दल पस्त हो गए।
यूपी में भाजपा बड़े बहुमत की ओर है वहीं सपा काफी पीछे रह गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिल गई है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐसी पार्टी बन रही है, जो लगातार दूसरी बार बहुमत के दम पर सत्ता में आ रही है। उत्तराखंड, गोवा में भी बीजेपी सरकार को रिपीट कर रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की आंधी चली है, जहां पार्टी 90 सीटों तक पहुंच रही है।
37 साल बाद टूटा रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में करीब 37 साल बाद ऐसा हो रहा है, जब कोई सरकार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हो रही है। यूपी में 2017 और 2022 में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बना रही है। इससे पहले ऐसा साल 1980, 1985 में हुआ था जब कोई सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हुई थी। तब कांग्रेस ने साल 1980 में 309, 1985 में 269 सीटों के साथ सरकार में आई थी।
उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।
उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सीट पर चुनाव हार गए हैं। वहीं उनकी बेटी भी हार की तरफ हैं। उत्तराखंड में भाजपा बहुमत से सरकार बनाने वाली है। यहां 46 सीटों पर भाजपा और 20 सीटों पर कांग्रेस आग हैं। चार सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।
UP में भाजपा को करीब 50 सीटों का नुकसान हो रहा है और सपा को 60 प्लस सीटों का फायदा हो रहा है। सबसे बुरे हाल बसपा और कांग्रेस के हैं, जो अभी तक 10 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई हैं। कांग्रेस तो सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में ही तीसरे नंबर पर है।
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
पंजाब में चुनाव नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल का पहला ट्वीट आया है, उन्होंने भगवंत मान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
खबर लगातार अपडेट हो रही है, रिफ्रेश करते रहें
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
