कविता
सारिका उनियाल
हर जगह चीखे हैं
हर जगह तबाही है,
मौत ने मचायी,
हर जगह तबाही है।
कहीं सूनी हो गई गोद,
कहीं ममता सूनी हो गई,
कहीं राखी बिखर गई है,
कहीं कलाई सूनी हो गई।
कहीं बिलखते बच्चे,
कहीं माता-पिता की चीखें,
कहीं सूनी हो गई मांग,
कहीं सन्नाटा पसर गया।
कोई अपनों को खो रहा है,
कोई साथी से बिछड़ गया है,
भीड़ से भरे अस्पतालों में,
सांसें दम तोड़ रही हैं।
कहीं लाइनों में लोग लगे हैं,
जिन्दगी की चंद सांसें गिन रहे हैं,
धधक रहे हैं श्मशान,
जगह-जगह चिता जल रही हैं।
कोई जिन्दगी बेच रहा है,
किसी की आत्मा मर गई है,
जिन्दगी बचाने वाले हाथ,
बेबस हो गए हैं।
कहीं दरियादिल इंसान भी हैं,
जो जीवन दान दे रहे हैं,
कुछ ऐसे भी लोग हैं,
जो कागजों पर दान दे रहे हैं।
सांसें महंगी हो गई हैं,
मौत सस्ती हो गई है,
देख ऊपर वाले,
तेरी दुनिया तबाह हो रही है।
21/ 437 त्रिलोकपुरी, दिल्ली-91 (लेखक एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और एक एनजीओ में काम करती हैं )
ये भी पढ़ें
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
