कविता
डॉ. विनीता राठौड़
वक़्त का दरिया बह जाएगा
वक़्त यह भी गुज़र जाएगा
घर से बाहर कदम न रखना
कुछ दिन घर में कैद ही रहना
सैर-सपाटा अभी न करना
थोड़ा अभी तुम ठहरना
तन्हा स्वयं को होने न देना
पराशक्ति में ध्यान लगाना
हौंसला अपना कभी न खोना
संयम को अभी बनाए रखना
सांसों को यूँ ही न थमने देना
प्राणायाम निरंतर करते रहना
जिजीविषा को कम न होने देना
जीवन की डोर को थामे रखना
माना वक़्त बुरा है आया
इसको फिर से जाना ही होगा
पसरा है सन्नाटा चहुँओर
शीघ्र शहर गुलज़ार भी होगा
हंसी-ठहाका फिर से होगा
मित्रों से मिलना भी होगा
संकट विमुक्ति के समग्र प्रयासों द्वारा
अदृश्य मायावी शत्रु शीघ्र परास्त होगा
घोर अँधेरी रात के बाद
फिर सुनहरा सवेरा होगा
वक़्त का पहिया फिर से घूमेगा
वक़्त यह भी गुज़र जाएगा।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
- दीपक भारद्वाज बने हिन्दू महासभा भरतपुर के जिलाध्यक्ष
- समर का डबल धमाका, पायल-आशु बनीं चैंपियन, भरतपुर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर
- होर्मुज का ‘विकल्प’ तैयार करने में जुटे इराक-सीरिया! तेल पाइपलाइन पर बड़ा समझौता | ईरान तनाव के बीच बदलेगा Middle East का एनर्जी गेम?
- रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय को मिला नया नेतृत्व
