HIV को लेकर छात्राओं के बीच जागरूकता कैंप, विशेषज्ञों ने बताया- हाथ मिलाने और साथ खाना खाने से नहीं फैलता संक्रमण

रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय भरतपुर में HIV जागरूकता एवं IEC कैंप आयोजित हुआ। छात्राओं को HIV संक्रमण, बचाव, जांच और भ्रांतियों से जुड़ी जानकारी दी गई।

भरतपुर। रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्राओं के लिए HIV जागरूकता एवं IEC कैंप आयोजित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में HIV संक्रमण से बचाव, जांच, उपचार और इससे जुड़ी आम भ्रांतियों को लेकर छात्राओं को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि HIV को लेकर समाज में मौजूद गलत धारणाओं को दूर करना जरूरी है। छात्राओं को बताया गया कि संक्रमित व्यक्ति भी उचित जांच और उपचार के साथ सामान्य जीवन जी सकता है।

प्राचार्य ने समझाया बचाव और समय पर जांच का महत्व

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला मीणा ने छात्राओं को HIV संक्रमण से बचाव के उपायों और जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने समय पर HIV जांच कराने के महत्व पर भी जोर दिया। महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि HIV संक्रमित व्यक्ति भी सही जांच और उपचार के साथ पूरी गरिमा और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकता है। उन्होंने छात्राओं से HIV को लेकर डर या भेदभाव के बजाय सही जानकारी को अपनाने की बात कही।

हाथ मिलाने और गले मिलने से HIV नहीं फैलता

महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने छात्राओं को HIV संक्रमण से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथ मिलाने, गले मिलने, साथ खाना खाने या मच्छर के काटने से HIV नहीं फैलता। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी बीमारी को लेकर अधूरी या गलत जानकारी के आधार पर धारणा बनाने के बजाय विश्वसनीय स्रोतों से सही जानकारी हासिल करें।

HIV के कारण, लक्षण और संक्रमण के तरीकों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में ज्योति कुमारी, क्लस्टर प्रिवेंशन ऑफिसर, CMHO कार्यालय ने HIV से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं संगीता राना, ICTC काउंसलर ने छात्राओं को HIV के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने HIV की जांच और समय पर जानकारी मिलने की भूमिका पर भी बात की। NSS प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने छात्राओं को HIV टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया और जागरूकता को संक्रमण से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी दी जानकारी

कार्यक्रम में राजेश कुमार, प्रोग्राम मैनेजर, AJSTI, जसोदा शर्मा, काउंसलर, AJSTI, रवि, ORW, AIS TI, गजेंद्र सिंह, भरतपुर नेटवर्क फॉर HIV/AIDS सोसायटी तथा LT विजय सिंह ने भी HIV जागरूकता से संबंधित जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा बचाव और समय पर जांच के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाना रहा।

महाविद्यालय के ये सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. लालाशंकर गयावाल, डॉ. रेखा देवी शर्मा, डॉ. कविता आचार्य, डॉ. सरोज,  दीवान सिंह, विनय खण्डेलवाल, सुश्री प्रीति मौर्य और सुश्री निधि सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। महाविद्यालय की छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कैंप के दौरान छात्राओं को HIV से बचाव, संक्रमण के वास्तविक तरीकों और समय पर जांच से जुड़ी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क

RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *