जयपुर
राजस्थान में आदर्श क्रेडिट सोसायटी सहित हजारों करोड़ का फर्जीवाडा करने वाली 43 मल्टीस्टेट सोसायटीज की जांच सहकारिता विभाग (Cooperative Department) ने पूरी कर ली है। राजस्थान सरकार रिपोर्ट मिलने के बाद अब इन सोसायटीज (Societies) के खिलाफ एसओजी (SOG) में मुकदमा दर्ज करवाएगी।
उम्मीद की जा रहे है कि राजस्थान सरकार को यह रिपोर्ट अगले सप्ताह तक सौंप दी जाएगी। इसके सरकार आगे का एक्शन लेगी। राज्य सरकार केंद्र सरकार के बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम एक्ट के तहत सोसायटी के खिलाफ शिकंजा कस सकेगी।
16 हजार करोड़ से ज्यादा की लूट
मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने अपने जाल में दो लाख से ज्यादा निवेशकों को फंसाया। राजस्थान में 56000 से ज्यादा शिकायतें आईं। बताया जा रहा है कि इन मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटीज इन निवेशकों के साथ 16 हजार करोड़ से ज्यादा की लूट की। सहकारिता विभाग ने अब इनकी जांच पूरी कर ली है।
अब विभाग अगले सप्ताह तक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। विभाग करीब एक माह से इन सोसायटीज की गहनता से जांच करने में लगा था। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद और अधिक खुलासे हो सकते हैं। रिपोर्ट को भी अभी गोपनीय रखा गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
