महेंद्रगढ़
हरियाणा में एक नायब तहसीलदार ने एक वकील से रजिस्ट्री के नाम पर वकील से घूस मांग ली। विजिलेंस टीम ने नायब तहसीलदार को उसी के ऑफिस से मंगलवार के दिन रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उससे रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।
मामला हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले का है। गिरफ्तार नायब तहसीलदार का नाम अमित कुमार है। आरोप है कि नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री के नाम पर एक वकील से 14 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। मामले के अनुसार महेन्द्रगढ़ जिले के कस्बा सतनाली निवासी एडवोकेट बलबीर को अपनी जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। रजिस्ट्री की एवज में सतनाली के नायब तहसीलदार अमित कुमार की तरफ से 14 हजार रुपए की मांग की गई। मंगलवार को रजिस्ट्री होनी थी। इसकी शिकायत एडवोकेट बलबीर ने नारनौल विजिलेंस को की।
इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप की कार्रवाई की और नायब तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ने के लिए 14 हजार रुपए केमिकल लगाकर एडवोकेट को दिए। नायब तहसीलदार अमित को उसके ऑफिस में एडवोकेट ने जैसे ही नायब तहसीलदार को रिश्वत दी तो नारनौल विजिलेंस के इंचार्ज नवल किशोर के नेतृत्व में टीम ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथों दबोच लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
