बांसवाड़ा
एक सरकारी सीनियर स्कूल के प्रधानाचार्य ने एक प्रबोधक से उसे नौकरी से नहीं निकाले जाने के एवज में घूस मांग ली। मंगलवार को प्रतापगढ़ की ACB टीम ने उस प्रधानाचार्य को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
मामला बांसवाड़ा जिले के भगोरा का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का है। गिरफ्तार प्रधानाचार्य का नाम पवन कुमार जैन है। उसे 3700 रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
मामले के अनुसार परिवादी बजिंग पाटीदार पुत्र कुबेर पाटीदार निवासी खोडन की शिकायत थी कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनों का खेड़ा के प्रधानाचार्य पवन कुमार जैन पुत्र नाथूलाल जैन निवासी हाउसिंग बोर्ड बांसवाड़ा उसे प्रतिनियुक्ति से नहीं हटाने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं।
ACB प्रतापगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इसमें से कुछ राशि वह पहले ले चुके थे। परिवाद सत्यापन में प्रधानाचार्य ने 1500 की राशि ली और शेष राशि 4 हजार बाद में देने के लिए कहा था। मंगलवार दोपहर बाद पीड़ित ने उन्हें 3700 रुपये रिश्वत की राशि दी, जिसे उन्होंने पैंट की जेब में रख लिया। इसके बाद ACB ने प्रधानाचार्य को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित उसी विद्यालय में प्रबोधक के पद पर कार्यरत है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
