AI से साइबर सिक्योरिटी तक… भरतपुर के युवाओं ने दिखाई डिजिटल ताकत, ‘कंप्यूटर स्किल को जानो’ प्रतियोगिता में चमके तुषार

भरतपुर के फ्यूचर पॉइंट इंस्टिट्यूट में विश्व युवा कौशल दिवस पर ‘कंप्यूटर स्किल को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित हुई। तुषार कुमार प्रथम और धैर्य मूलचंदानी द्वितीय रहे। AI, साइबर सिक्योरिटी और कंप्यूटर ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

भरतपुर: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर जयंती नगर स्थित फ्यूचर पॉइंट इंस्टिट्यूट में युवाओं की डिजिटल क्षमता को परखने और तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए “कंप्यूटर स्किल को जानो” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

हर आम आदमी का सपना …

रोचक मुकाबले के बाद तुषार कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, जबकि धैर्य मूलचंदानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों से कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और AI तकनीक से जुड़े सवाल पूछे गए, जिनका उन्होंने तेजी और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।

कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता एवं शिक्षाविद पवन पाराशर ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर और डिजिटल स्किल कोई अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि हर युवा की बुनियादी जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि जो युवा समय के साथ अपने कौशल को अपडेट नहीं करेंगे, वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फ्यूचर पॉइंट इंस्टिट्यूट आगे भी युवाओं के कौशल विकास के लिए ऐसे रचनात्मक और तकनीकी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में नीरज कुमार और सौरभ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर संस्था समन्वयक कमलेश पाराशर सहित प्रशांत बघेल, खुशबू कुमारी, हर्षिता शर्मा, एकता सिंह, दिव्यांग सैनी, सोहेब, गगन अग्रवाल, सचिन सिंह, डिंपल सिंह, अर्थ बंसल, तमन्ना शर्मा, अभिषेक शर्मा और कार्तिक शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

‘सुन रहे हो बिनोद…’ बोलते ही छा गए पीएम मोदी, ‘पंचायत’ के कलाकार भी नहीं रोक पाए हंसी

दवा खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर! सरकार ने 39 जरूरी दवाओं की कीमत तय की, अब MRP से ज्यादा वसूली नहीं; डायबिटीज, BP और दिल के मरीजों को बड़ी राहत | यहां देखें पूरी लिस्ट

लेंस पहनकर सो गए? सुबह उठते ही हो सकती है जिंदगी की सबसे बड़ी गलती | डॉक्टर बोले- 5 मिनट की जल्दबाजी आंखों की रोशनी तक छीन सकती है

क्या हाई BP बदल सकता है आपका स्वभाव? | नई स्टडी का दावा- दिल ही नहीं, दिमाग और पर्सनैलिटी पर भी पड़ सकता है असर

मुसीबत में हैं तो याद रखें सिर्फ 5 अंक… 14490 | महिलाओं के लिए 24 घंटे खुली रहेगी मदद की लाइन, शिकायत से काउंसलिंग तक मिलेगी सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *