नई हवा ब्यूरो
कोरोना लॉकडाउन, वीकेण्ड कर्फ्यू को लेकर रोज-रोज बदलती गाइड लाइन से देशभर का व्यापारी वर्ग आहत है। व्यापारियों का कहना है कि सरकारें बिना उनसे चर्चा किए दुकानों को खोलने और नहीं खोलने को लेकर फैसला ले रही हैं। जबकि धरातल पर व्यावहारिक नहीं होते। नतीजतन सरकार को रोज अपने ही फैसले उलटने-पलटने पड़ रहे हैं। वे भी नहीं चाहते कि कोरोना का संक्रमण फैले। पर व्यापारियों को भरोसे में लेकर व्यावहारिक फैसला तो ले। सरकार के ऐसे उलटते-पलटते फैसलों को लेकर व्यापारी चुटकियां भी खूब ले रहे हैं। सरकार के ऐसे रवैये से भविष्य में व्यापार का क्या नया तरीका हो सकता है, इसे लेकर व्यापारियों के बीच ऐसी ही एक चुटकी खूब वायरल हो रही है।
सरकार का व्यापारियों के साथ यही रवैया रहा तो भविष्य में उनको अपनी दुकानों के नाम कुछ इस तरह बदलने होंगे। उसकी कुछ बानगी देखिए:
जैन इलेक्ट्रॉनिक & किराना स्टोर
अग्रवाल मोबाइल & किराना स्टोर
गोयल रेडीमेड & किराना स्टोर
बोहरा शु कलेक्शन & किराना
स्टोर जैन साईकल & किराना स्टोर
रौनक वस्त्रालय & किराना स्टोर
अजय स्टैशनर्स & किराना स्टोर
राहुल वाच & किराना स्टोर
और भी इसी तरह सभी व्यापारियों को साथ में किराने, दूध या सब्जी का व्यवसाय भी चालू करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
