KVS Admission 22021-22
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए केवीएस की तरफ से यह निर्णय किया गया है। कोरोना संक्रमण कम होने और स्कूल आदि खुलने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आपको बता दें कि कक्षा एक के लिए ऑनलाइन नामांकन फार्म भराया गया था। इसके बाद 23 अप्रेल को पहली सूची जारी होती। इसके बाद ऑफलाइन नामांकन कक्षा एक के लिए शुरू होना था। इससे स्कूल में भीड़ होने की आशंका बनी हुई थी। इसी से बचने के लिए केवीएस ने यह निर्णय किया है। अप्रेल के पहले सप्ताह से कक्षा एक से नौंवीं तक के लिए नामांकन की तिथि जारी की गई थी। आवेदन लिए जा रहे थे। अप्रेल के अंतिम सप्ताह से लिस्ट जारी होने के बाद नामांकन शुरू होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे अभी रोक दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-1 के एडमिशन शेड्यूल के हिसाब से 1 अप्रेल से 19 अप्रेल तक होने थे, लेकिन कोरोना महामारी के चलते एडमिशन प्रकिया को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, केवीएस कक्षा 1 की लिस्ट 19 अप्रेल को जारी होनी थी जिसकी तिथि बदलकर 23 अप्रेल कर दी गई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 30 अप्रेल और 5 मई 2021 कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
- 8.82 लाख का बिल पास कराने का खेल, JE के लिए 50 हजार लेने पेट्रोल पंप पहुंचा दलाल, कार में बैठते ही ACB ने दबोचा
- थाने से 100 कदम दूर… फिल्मी स्टाइल में बैंक पर डाका, 20 मिनट में 4 करोड़ का सोना और कैश समेटकर फरार हुए बदमाश | मैनेजर-कर्मचारियों के हाथ बांधे
- भरतपुर में आधी रात को धधक उठी बेकरी; बंद दुकान के अंदर आग ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
- खेत में काम कर रहा था परिवार, तभी मौत बनकर पलटी कार, एक ही झटके में उजड़ गई तीन पीढ़ियां, पिता-पुत्र और पोते की दर्दनाक मौत
- SMS अस्पताल में दीपावली के पोस्टर पर छिड़ा धार्मिक संग्राम! डॉक्टरों के बीच छिड़ी बहस, उठे सवाल- आखिर हिंदू त्योहारों को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
