फरीदाबाद
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मृतक नशे के कारोबारी के रिश्तेदार के घर छापा मारकर 1.13 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। रकम इतनी मोटी थी कि पुलिस को भी गिनती करने में काफी वक्त लग गया।
पुलिस ड्रग्स की सूचना मिलने पर छापा मारने पहुंची थी। तलाशी के दौरान ड्रग्स तो नहीं मिली, लेकिन 2 हजार व 500 के नोट की गडि्डयों से भरा 1 सूटकेस व 1 बैग जरूर मिला। पुलिस ने नकदी को कब्जे में ले लिया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी इसकी सूचना दे दी है।
क्राइम ब्रांच की टीम को फरीदाबाद के सबसे बड़े ड्रग तस्कर मृतक बिजेंद्र उर्फ लाला की सेक्टर-23 स्थित कोठी नंबर 753 पर नशीला पदार्थ होने की जानकारी मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात मकान पर छापा मार दिया। उस वक्त घर में ड्रग तस्कर का साला अमित मौजूद था। पुलिस ने पूरे घर की तलाश ली। इस दौरान एक कमरे में दो बैग रखे मिले।
उन्हें खोलकर चेक किया तो पुलिस की आंखें भी खुली रह गईं। दोनों बैग में 500 व 2 हजार के नोटों की गडि्डयां भरी हुई थीं। पुलिस ने गिनती की तो 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपए मिले। पुलिस ने नोट से भरे दोनों बैग कब्जे में ले लिए। फिलहाल पुलिस ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया है, जो अब इस रकम के सोर्स को तलाश करने का काम करेंगे।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर सेठी मलिक का कहना है कि उन्हें इस मकान में बड़ी मात्रा में ड्रग होने की जानकारी मिली थी। लेकिन जब छापा मारा गया तो यहां पर बड़ी मात्रा में पैसा मिला। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, यह मकान ड्रग का अवैध कारोबार करने वाले मृतक लाला के साले का है। पूछताछ पर मृतक के साले अमित ने बताया कि यह रकम लाला ने उसको रखने के लिए दी थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
