बीकानेर
REET Exam के दौरान चप्पल में डिवाइस लगाकर नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना तुलसाराम कालेर की निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी संख्या में मोबाइल और डिवाइस वाली चप्पल के साथ ब्लैंक चेक बरामद किए हैं।
आपको बता दें तुलसाराम कालेर को गुरुवार को जयपुर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी की निशानदेही के आधार पर उसके घर से नकल के लिए काम में ली गई डिवाइस वाली चप्पल और बड़ी संख्या में चेक के साथ कई मोबाइल बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पूर्व में तुलसाराम कालेर ने 25 लोगों को चप्पल बांटी थी। अब पुलिस पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर सोमवार को डिवाइस वाली चप्पल के साथ ही चार्जर, 32 मोबाइल और 22 ब्लैंक चेक बरामद किए गए हैं।
अभी और हो सकती हैं गिरफ्तारियां
अभी मामले में तुलसाराम कालेर से पूछताछ चल रही है। वह 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने उसके तीन सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी ओर गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
