नई हवा ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (Dearness Allowance Hike) का मामला फिलहाल टल गया है। केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का यह मामला जनवरी 2021 से लंबित है। इस महीने 8 मई को इसे लेकर एक बैठक होने वाली थी जो कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Covid-19 Second Wave) के कारण बने मौजूदा हालात के बीच स्थगित कर दी गई थी। ‘नई हवा’ को सूत्रों ने बताया कि अब यह बैठक इसी मई माह के आखिर में होगी। उसमें ही इसे लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि जून माह में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की घोषणा की जा सकती है। कर्मचारियों की डीए की तीन किस्तें जनवरी 20201, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से बकाया है।
कम से कम 4 प्रतिशत तक हो सकता है इजाफा
सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार (Central Government) जून में सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में वृद्धि का ऐलान कर सकती है। यह बढ़ोतरी कितनी होगी, इसके बारे में बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के डीए में बेसिक सैलरी (Basic Salary) का कम से कम 4 प्रतिशत इजाफा होगा। सूत्रों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण सरकार की योजना को झटका लगा है। इससे करीब-करीब हर फैसला एक महीने के लिए टाल दिया गया है। यही वजह है कि मई माह में आठ तारीख की बैठक को स्थगित कर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की घोषणा को एक माह के लिए टाल दिया गया। इस बैठक के लिए अभी नई तारीख का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों से खबर आ रही है कि यह बैठक मई के आखिर में और महंगाई भत्ते की घोषणा जून में हो सकती है। वैसे इसका केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर ज्यादा असर नहीं होगा।क्योंकि सरकार ने पहले ही जून 2021 तक कर्मचारियों के डीए और पेंशनर्स के डीआर में बढ़ोतरी रोक दी थी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने मार्च 2021 में यह घोषणा की थी कि केंद्र सरकार के कर्मचारी (Central government employees) और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और डियरनेस रिलीफ का फायदा 1 जुलाई 2021 से मिलेगा। लेकिन सरकार ने इसमें ये नहीं कहा था कि लंबित महंगाई भत्ते की तीन किस्तें कब मिलेंगी। इस मुद्दे पर जल्द ही DoPT, Ministry of Finance और JCM के बीच बातचीत होने वाली है। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सेक्रेटरी स्टाफ साइड शिव गोपाल मिश्रा का एक बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (DoE) और कार्मिक विभाग (DoPT) के अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत चल रही है। अगर DoPT, Ministry of Finance और JCM के बीच मीटिंग सफल रही तो करीब 52 लाख से भी ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।
ये भी पढ़ें
- MPUAT की खेल स्पर्धाओं में CTAE का दबदबा, चार खेलों में जमाया पहला स्थान; RCA भी नहीं रहा पीछे
- दो से ज्यादा बच्चे हैं तो चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते? सुप्रीम कोर्ट ने 23 साल पुराने फैसले पर उठाए सवाल, बड़ी बेंच को सौंपा मामला
- पीएफ की कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगे 2 लाख, एक लाख लेते ही एसीबी के हत्थे चढ़ा EPFO अधिकारी
- राजस्थान हाईकोर्ट का 2027 छुट्टियों का कैलेंडर जारी, गर्मियों में 28 दिन बंद रहेंगी अदालतें; इन 3 शनिवार को भी करना होगा काम
- अब देश में नहीं बिकेगा ‘कच्चा-पक्का’ माल, दवा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, उठाया जाने वाला है ये बड़ा कदम
- राजस्थान के 639 कॉलेजों में से चुने गए सिर्फ 10, भरतपुर के इस कॉलेज ने कैसे बनाई टॉप-10 में जगह? जानिए बड़ी उपलब्धियों की पूरी कहानी
- जनजातीय गौरव दिवस पर छात्राओं ने पोस्टर और कहानियों से उकेरी जनजातीय संस्कृति, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- राजस्थान में न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 20 जजों को नई जिम्मेदारी, जानिए किसे कहां मिली कमान
- भरतपुर के इस युवा बल्लेबाज ने मारी बड़ी बाजी, BCCI की अंडर-16 टीम में चयन; एक और खिलाड़ी को मिला मौका
- भरतपुर व्यापार महासंघ का बड़ा फैसला: किन्नर समाज के साथ हुई बैठक, स्वेच्छा से दी जाएगी दीपावली की बधाई; बेस्ट सजावट पर मिलेगा इनाम
डीए का 3 किस्तों में हो सकता है भुगतान
शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी औसत महंगाई दर को देखते हुए यह बेसिक सैलरी का कम से कम 4 फीसदी हो सकती है। महंगाई भत्ता तीन किस्तों में दिया जा सकता है। इस मुद्दे पर ज्वाइंट काउंसिल और केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। इस बारे में जल्द विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि अगर उसे कर्मचारियों को डीए की तीन किस्तें एक बार में देने में मुश्किल हो रही है तो इसका भुगतान हिस्सों में किया जा सकता है।
