दौसा
दौसा जिले में बिजली के एक खम्भे से लटका एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा शव को उतारकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है।
युवक की पहचान बांदीकुई क्षेत्र के अन्तवाडा गांव निवासी जयपाल सैनी (30) के रूप में हुई है। युवक जयपुर में कंट्रक्शन से जुड़े कार्य करता था। वह काम पर जाने की कहकर घर से जयपुर के लिए निकला था। कोलवा थाना क्षेत्र के द्वारापुरा-सुमेल कलां गांव के पास दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के किनारे लगे एक बिजली के खंभे से फंदे से लटका मिला है।
शनिवार सुबह खेतों में जा रहे लोगों बिजली के खंभे से युवक का शव लटका देख लोगों ने इसकी सूचना कोलवा थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रविन्द्र चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ब्याज माफियाओं से परेशान होकर युवक द्वारा सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। युवक को परेशान करने वाले कथित ब्याज माफियाओं की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
